न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पितृपक्ष में किए गए ये उपाय दूर करेंगे जीवन के सभी संकट, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

सनातन धर्म में पितृपक्ष की बहुत महत्ता बताई गई हैं जो कि इस बार 10 सितम्बर से शुरू होकर 25 सितंबर पर समाप्त हो रहा हैं। इन दिनों में पितर देवलोक से धरती पर आते हैं और उनके निमित श्राद्ध किए जाते हैं। इन दिनों पितरों के लिए तर्पण से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 8:38:55

पितृपक्ष में किए गए ये उपाय दूर करेंगे जीवन के सभी संकट, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

सनातन धर्म में पितृपक्ष की बहुत महत्ता बताई गई हैं जो कि इस बार 10 सितम्बर से शुरू होकर 25 सितंबर पर समाप्त हो रहा हैं। इन दिनों में पितर देवलोक से धरती पर आते हैं और उनके निमित श्राद्ध किए जाते हैं। इन दिनों पितरों के लिए तर्पण से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में ज्योतिष में पितृपक्ष से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से पितर खुश होते हैं और उनकी विशेष कृपा पाई जा सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से पितरों को प्रसन्न किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

दीवार पर तस्‍वीर लगाएं

कहते हैं घर हो या व्‍यापार स्‍थल पितरों की हंसती-मुस्‍कुराती हुई तस्‍वीर लगानी चाहिए। लेकिन ध्‍यान रखें कि तस्‍वीर दक्षिण-पश्चिम की दीवार या कोने में ही लगाएं। इससे पितरों का आर्शीवाद मिलता है।

खीर का भोग लगाएं

अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो इस सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों को खीर का भोग लगाएं। उन्हें दूध और चावल से बना खीर और पूरी अर्पित करें। यदि भोजन चांदी के बर्तन में परोसा जाए तो ज्यादा शुभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,pitra paksh,shraddh 2022

प्रणाम से करें दिन की शुरुआत

दिन की शुरुआत करते समय सबसे पहले पितरों की तस्‍वीर को प्रणाम करें। इसके बाद उसपर फूल-माला चढ़ाएं। धूपबत्‍ती जलाएं और उनका आर्शीवाद लें। ऐसा करने से पीतरों को अच्‍छा लगता है और वह प्रसन्‍न होते हैं।

दूध को करें पीपल में अर्पित

अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है या कोई मनोकामना अधूरी है तो आप पितृ पक्ष पर इसके लिए उपाय कर सकते हैं। इसके तहत आपको सवा पाव कच्चा दूध लेकर नीम, पीपल और बरगद की त्रिवेणी में अर्पित करना होगा। दूध चढ़ाने के बाद वृक्ष की सात बार परिक्रमा करनी होगी। इस दौरान आप ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

जयंती और बरसी मनाएं

पितरों की जयंती और बरसी मनाना कभी भी न भूलें। इस दिन कोई न कोई आयोजन जरूर करें। भले ही छोटा सा करें लेकिन उन्‍हें याद जरूर करें। साथ ही उनकी याद में खाना और मिठाईयां बांटे। इससे उनकी कृपा सदैव परिवार पर बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,pitra paksh,shraddh 2022

लाल पोटली का उपाय

अगर आपके घर में कोई काफी बीमार है तो आप पितृ पक्ष की चतुर्दशी के दिन रोगी के सिरहाने एक लाल पोटली रख दें। थैले में 100 ग्राम गेहूं के दानों के साथ एक रुपए का सिक्का और एक कील बांधकर रख दें। अब अगले दिन सुबह इस पोटली को पीपल के वृक्ष की जड़ में गाड़ आए। आते समय किसी से कुछ बोले न। ऐसा करने से जल्द ही स्वास्थ लाभ होगा।

प्‍याऊ बनवाएं

पितरों को प्रसन्‍न करने के लिए आप उनके नाम पर प्‍याऊ बनवाएं। कहते हैं कि इससे उन्‍हें काफी प्रसन्‍नता मिलती है। इसके अलावा उनके नाम पर शमशान में बैठने की व्‍यवस्‍था करवाएं। यदि चाहें तो कोई चबूतरा बनवा दें या फिर चबूतरा बना हो तो उसके ऊपर शेड भी डलवा सकते हैं।

दान करें

पितरों को प्रसन्‍न करने के लिए अधिक से अधिक दान करें। चाहें तो धन या फिर किसी अन्‍न-वस्‍त्र इत्‍यादि जरूरत की वस्‍तुओं को दान में दे सकते हैं। इससे पितरों को शांति मिलती है और वह प्रसन्‍न होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?