न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी हथेली की रेखाओं से जाने किस क्षेत्र में करियर बनाना रहेगा बेहतर, मिलेगी सफलता

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ की रेखाओं की कैसी स्थिति किस करियर में जाने का इशारा देती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 7:29:24

अपनी हथेली की रेखाओं से जाने किस क्षेत्र में करियर बनाना रहेगा बेहतर, मिलेगी सफलता

हस्तरेखा ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा हैं जिसकी मदद से आप अपनी ज़िंदगी से जुड़े काई राज जान सकते हैं। हाथ की रेखाएं केवल स्‍वभाव और भविष्‍य नहीं बताती हैं, बल्कि वे मार्गदर्शन भी देती हैं। जी हां, हथेली रेखाओं की बनावट से जहां आप स्‍वभाव और भविष्‍य का आंकलन कर सकते हैं, उसी अनुसार यह भी पता लगा सकते हैं कि किस क्षेत्र में करियर बनाना बेहतर रहेगा आपको उसमें सफलता मिलेगी। अगर इसका पता कर उस क्षेत्र में कदम बढ़ाए जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ की रेखाओं की कैसी स्थिति किस करियर में जाने का इशारा देती है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

- कुछ व्यक्तियों की हथेली में गुरु पर्वत ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है। तो यह स्थिति शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अत्यंत लाभप्रद माना जाता है। जिस लोगों की हस्तरेखा इस प्रकार की होती है वह लोग चिकित्सा, राजनीति, प्रबंधन या सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में अपना करियर सुगमता पूर्वक बना सकते हैं।

- हाथ की कठोर उंगलियां, मोटी गांठे, पतले और सांवले हाथ व्‍यक्ति के दार्शनिक होने का इशारा करते हैं। यदि गांठे ज्‍यादा स्‍पष्‍ट दिखें तो ऐसे लोग भौतिक सुखों की बजाय ऊंचे विचारों को प्राथमिकता देने वाले होते हैं।

- मध्यम उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत का हस्तरेखा में विशेष स्थान होता है। कुछ लोगों की हथेली में शनि पर्वत ऊपर की उभरा हुआ होता है, तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में करियर से जुड़े मामलों में अधिक परिश्रम करना पड़ता है। इस प्रकार के लोग पुरातत्ववेदा, बागबानी या फिर ठेकेदारी के कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,career sign

- हथेली में सूर्य पर्वत का स्थान अनामिका उंगली के ठीक नीचे होता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है, ऐसे लोग चिकित्सा से जुड़े क्षेत्रों में सफलता पूर्वक अपना करियर बनाते हैं।

- जिन लोगों की जीवन रेखा गुरु पर्वत की ओर ऊंचाई तक जाती है, तो ऐसे लोगों सफलता सुगमता से प्राप्त होती है। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी में आसानी से सफलता प्राप्त होती है। अगर दोनों हथेलियों में भाग्य रेखा शनि पर्वत की ओर दिखे तो ऐसे लोगों को प्रशासनिक पद आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।

- किसी किसी की हथेली में शुक्र पर्वत ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है, तो ऐसे लोग फैशन से जुड़े क्षेत्रों में अपना करियर बनाते हैं और अपने काम के मध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

- ऐसे जातक जिनकी हथेली सफेद और हाथ लंबे हों। साथ ही हथेली में सूर्य, गुरु और बुध पर्वत अच्‍छी तरह उभार लिए हों, उनकी रुचि राजनीति में होती है। इसके अलावा गुरु पर्वत की चोटी से मस्तिष्‍क रेखा शुरू हो और नीचे आकर 2 भागों में बंट जाए तो व्‍यक्ति राजनीति में अच्‍छा पद और रुतबा पाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,career sign

- यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चन्द्रमा ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है, तो ऐसे लोग साहित्य, कला, लेखन एवं पत्रकारिता में अपना बेहतरीन करियर बनाते हैं और अपना व अपनों का नाम रौशन करते हैं।

- आमतौर पर जिन लोगों की वकालत में रुचि होती है उनकी हथेलियां खासी चौड़ी होती हैं और उंगलियां छोटी होती हैं। हथेली लालिमा लिए होती है। हथेली में बुध और मंगल पर्वत अच्‍छी तरह उभरे होते हैं। साथ ही मस्तिष्‍क रेखा व जीवन रेखा एकदम अलग-अलग रहती हैं।

- लंबी उंगलियां, स्‍पष्‍ट पोर, पतले सुंदर, कोमल हाथ वाले लोगों की दिलचस्‍पी कविताओं में होती है। इनकी हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत अच्‍छी तरह उभरे होते हैं। साथ ही हृदय रेखा आगे चलकर कई शाखाओं में बंट जाती है।

- यदि किसी की हथेली में मणिबंध से सीधी रेखा निकलकर शनि पर्वत से मिलती है तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में किसी उच्चाधिकारी का पद हासिल करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका