न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर ज़रूर करें तुलसी से जुड़े ये चमत्कारी उपाय, जीवन से धन की कमी होगी दूर!

निर्जला एकादशी 2025 पर करें तुलसी के चमत्कारी उपाय। जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कैसे तुलसी माता की कृपा से धन-समृद्धि और सुख-शांति पाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 3:11:41

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर ज़रूर करें तुलसी से जुड़े ये चमत्कारी उपाय, जीवन से धन की कमी होगी दूर!

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का पावन व्रत रखा जाता है। यह एकादशी सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है, पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में शुभता आती है। यदि इस दिन तुलसी से संबंधित विशेष उपाय किए जाएं तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आर्थिक सम्पन्नता का वास होता है।

निर्जला एकादशी 2025 में कब पड़ेगी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी की तिथि की शुरुआत 6 जून 2025 को रात 2 बजकर 15 मिनट से होगी और इसका समापन 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदया तिथि को मान्यता देने के अनुसार व्रत 6 जून को रखा जाएगा।

निर्जला एकादशी 2025,nirjala ekadashi date and time,तुलसी उपाय एकादशी,nirjala ekadashi puja vidhi,ekadashi vrat 2025,भीमसेन एकादशी,tulsi remedies for wealth,nirjala ekadashi kab hai,एकादशी व्रत महत्व,ekadashi 2025 june,tulsi mantra benefits,nirjala ekadashi fasting rules,ekadashi par kya

निर्जला एकादशी पर करें तुलसी के ये विशेष उपाय:

प्रातःकालीन पूजा और तुलसी के पास दीपक जलाएं: इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा करें। फिर तुलसी के पौधे के पास सफाई करें, वहां दीपक जलाएं और तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी दोनों की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति आती है।

शाम के समय तुलसी की परिक्रमा: संध्या के समय तुलसी के पौधे के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और विष्णु मंत्रों का जाप करते हुए 11 बार परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और पारिवारिक कलह दूर होता है।

तुलसी चालीसा और आरती करें: इस दिन तुलसी माता की पूजा करते समय तुलसी मंत्रों का जाप, तुलसी चालीसा का पाठ और आरती अवश्य करें। यह अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान विष्णु के भोग में तुलसी अवश्य चढ़ाएं: भगवान विष्णु को अर्पित किए जाने वाले भोग में तुलसी के पत्ते अनिवार्य होते हैं। इन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए क्योंकि एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को स्पर्श करना वर्जित होता है। धार्मिक मान्यता है कि विष्णु भगवान को तुलसी अत्यंत प्रिय है, और उनके भोग में तुलसी का प्रयोग करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त के सारे दुख हर लेते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन