न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना पैसे दिए इन 6 चीजों का उपयोग करना कष्टकारी, धन के साथ छिनती हैं सुख-शांति

शास्त्रों में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिन्हें दान या उधार में लेना कष्टकारी साबित हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 7:50:20

बिना पैसे दिए इन 6 चीजों का उपयोग करना कष्टकारी, धन के साथ छिनती हैं सुख-शांति

अक्सर देखा जाता हैं कि दैनिक जीवन में काम आने वाली कुछ चीजों की जब किसी के पास उपलब्धता नहीं होती हैं तो दूसरों से मांगकर काम चला लिया जाता हैं। उस समय तो काम बन जाता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका आपके जीवन की सुख-समृद्धि पर भी असर पड़ सकता हैं। जी हां, शास्त्रों में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिन्हें दान या उधार में लेना कष्टकारी साबित हो सकता हैं। इन चीजों का असर आपके आर्थिक हालात और सुख-शांति पर भी पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में जिनका बिना पैसे दिए उपयोग नहीं करना चाहिए।

तिल

बिना पैसे दिए तिल लेना भी अशुभ माना गया है। बताया जाता है कि तिल का संबंध शनि के साथ-साथ राहु-केतु से भी माना जाता है। तिल लेने से इन तीनों का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इसलिए तिल को बिना पैसे के नहीं लेना चाहिए। राहु-केतु के दुष्प्रभाव कम करने के लिए तिल का दान करना चाहिए लेकिन दान लेना नहीं चाहिए। तिल का दान लेने से कार्यों में बाधा आने लगती है और आवश्यक कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,unlucky for wealth

नमक

खाने में कितने भी आधुनिक मसाले क्यों न डाल लें लेकिन नमक के बिना खाना बेस्वाद हो जाता है। इसलिए नमक का जीवन में विशेष महत्व होता है। ध्यान रखें कि नमक को कभी भी बिना धन के नहीं लेना चाहिए, ऐसा करना अपशगुन माना जाता है क्योंकि नमक का संबंध शनि से होता है। बिना पैसों के नमक लेने से घर में रोग व कर्ज का प्रवेश होता है और कुपित शनि आपके जीवन को स्वादहीन भी बना सकते हैं।

सुई

सुई को भी बिना पैसे दिए घर में नहीं लाना चाहिए, यह घर में नकारात्मक असर डालती है। सुई लेने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव खत्म हो जाता है और कलह का वातावरण बन जाता है। इसलिए सुई को कभी भी दान स्वरूप नहीं लेना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि सुई का जैसा व्यवहार है, वह वैसे ही काम करने लगती है और बिना पैसे लेने से कई तरह के संकटों का भी सामना करना पड़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,unlucky for wealth

तेल

तेल कभी भी बिना पैसे को नहीं लेना चाहिए, ऐसा करना अपशगुन माना गया है। तेल का दान लेने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ध्यान रखें कि तेल हमेशा पैसों से खरीदकर ही घर पर ले जाएं, कभी भी तेल किसी से न लें। कुंडली में अगर शनि की स्थिति सही नहीं है तो सरसों के तेल की सब्जियां खानी चाहिए, ऐसा करने से शनि की स्थिति मजबूत होती है लेकिन दान स्वरूप तेल से शनि की अशुभ स्थिति का भी सामना करना पड़ता है।

रुमाल

कभी भी बिना पैसों के किसी से रुमाल नहीं लेना चाहिए। कई लोग कुछ समय के लिए दूसरों से रुमाल ले लेते हैं लेकिन देना भूल जाते हैं और वह पास में ही रह जाता है, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। हमेशा जिसका रुमाल है, उस लौटा दें। रुमाल जैसी छोटी चीज प्यार में कमी ला देती है। जिससे आपने रुमाल लिया है, उससे और आपका रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने लगता है और वैर भाव बढ़ने लगता है। हमेशा रुमाल खरीद कर ही प्रयोग में लाना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रुमाल को कभी गिफ्ट में भी न दें।

लोहा

लोहे का संबंध शनिदेव से माना जाता है इसलिए बिना पैसे दिए लोहा किसी से नहीं लेना चाहिए। लोहे का दान माना जाता है कि आपने शनि का दान ले लिया है यानी जिस व्यक्ति से आपने लोहा लिया है, उस व्यक्ति पर शनि का प्रतिकूल प्रभाव जो होगा, वह आप ऊपर आ जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शनिवार को लोहा नहीं लेना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। वहीं जिन पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, वह शनिवार के दिन लोहे का दान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?