न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शनिदेव को नाराज करते हैं शनिवार के दिन किए गए ये काम, ना करें कोई गलती

शनिवार के दिन को विशेष रूप से नियम और संयम वाला माना जाता हैं जिसमें की गई कुछ गलतियां शनिदेव को नाराज कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jul 2022 7:21:56

शनिदेव को नाराज करते हैं शनिवार के दिन किए गए ये काम, ना करें कोई गलती

आज शनिवार हैं जिसे हिंदू पंचांग के अनुसार न्‍याय और कर्म के देवता शनिदेव की पूजा के लिए जाना जाता हैं। आज के दिन की गई शनिदेव की पूजा से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है। माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में राजसुख का संबंध कुंडली में शनि की स्थिति पर भी निर्भर करता हैं। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे कर्म का शुभ फल देते हैं और बुरे कर्म होने पर दंड देते हैं। इसलिए शनिवार के दिन को विशेष रूप से नियम और संयम वाला माना जाता हैं जिसमें की गई कुछ गलतियां शनिदेव को नाराज कर सकती हैं। जी हां, शनिवार के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जिनकी जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

ना करें तेल की खरीदी

ध्यान रखें कि शनिवार के दिन शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है, साथ ही तेल दान भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गलती से भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक और आर्थिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। इसी के साथ घर में नकारात्मकता बढ़ती है। अशुभ घटनाएं होने लगती हैं।

नमक खरीदना भी अशुभ

शनिवार के दिन नमक खरीदना भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है​ कि इससे घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में यदि नमक खत्म होने वाला है तो एक दिन पहले या बाद में खरीदें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shani,saturday tips

काली उड़द की दाल खरीदने से बचे

शनिवार के दिन काली उड़द की दाल या उससे बनी कचौड़ी दान की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन काली दाल नहीं खरीदनी चाहिए। इससे शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

चप्पल-जूते ना ख़रीदे

शनिवार को भूलकर भी पैरों से जुड़ी चीजें न खरीदें। शनिवार के दिन काले रंग के जूते खरीदने से भी बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कार्य में सफलता की बजाय असफलता का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को हो सके तो किसी गरीब को जूते दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि की दशा का प्रभाव कम होता है और अच्‍छे दिन आते हैं।

लोहे से संबंधित चीजें न खरीदें

शनिवार के दिन लोहे से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिदेव का अस्त्र लोहा है। ऐसे में शनिवार के दिन लोहे को खरीदने से शनिदेव का बुरा प्रभाव घर के हर सदस्य के जीवन पर पड़ने लगता है। इसलिए इस दिन लोहे की चीजें खरीदे नहीं बल्कि दान करना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं दान करने से शनि दोष से छुचकारा मिल जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shani,saturday tips

तिल की खरीदी लाएगी संकट

ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के अनुसार, शनिदेव की पूजा में दान के ल‍िए काले त‍िल का प्रयोग क‍िया जाता है। इसके अलावा पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि इन सभी कार्यों के लिए काले तिल शनिवार को नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से शन‍िदेव नाराज हो जाते हैं और सभी कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। पूजापाठ के लिए काले तिल चाहिए तो इन्‍हें आप एक दिन पहले खरीदकर रख लें, लेकिन शनिवार को भूलकर भी न खरीदें।

न करें इन वस्‍तुओं का सेवन

शनिदेव को ज्‍योतिष में न्‍याय और कर्म के देवता के रूप में पूजा जाता है। बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव कभी माफ नहीं करते। मांस और मदिरा का सेवन करना भी बुरे कर्मों की श्रेणी में आता है। अक्‍सर देखने में आता है कि शनिवार के दिन लोग वीकेंड की वजह से पार्टी करते हैं और शराब का सेवन करते हैं। ऐसा करना आपको शनिदेव के कोप का भाजन बना सकता है। भूलकर भी शनिवार को मांस मदिरा न लें।

कुत्‍तों को न मारें

वैसे तो हमेशा ही जानवरों से अच्‍छा व्‍यवहार करना चाहिए। लेकिन शनिवार के दिन जानवरों को भूलकर भी न सताएं। कुत्‍ते को भूल से भी मारें नहीं। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव आपसे नाराज हो जाएंगे और आपको धन की हानि होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?