न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलकर भी ना करें उपहार में इन चीजों का लेनदेन, जीवन में आती हैं नकारात्मकता

वास्तु के अनुसार कुछ उपहार ऐसे होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते हैं। ऐसा करने से आप अपनी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं, जोकि दुर्भाग्य का कारण बनती है। ऐसे में आपको उपहार में ऐसी चीजों का लेनदेन करने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 8:09:47

भूलकर भी ना करें उपहार में इन चीजों का लेनदेन, जीवन में आती हैं नकारात्मकता

शादियों का सीजन आ चुका हैं। अपने रिश्तेदारों के समारोह में शामिल होने के लिए कोई भी खाली हाथ जाना पसंद नहीं करता हैं और कोई ना कोई तोहफा तो जरूर लेकर जाता हैं ताकि उनके रिश्ते में मिठास बनी रहे। लेकिन कई बार ये उपहार आपके रिश्ते के लिए घातक भी साबित हो सकते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार कुछ उपहार ऐसे होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते हैं। ऐसा करने से आप अपनी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं, जोकि दुर्भाग्य का कारण बनती है। ऐसे में आपको उपहार में ऐसी चीजों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनका कभी भी उपहार में लेनदेन नहीं करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,gift according vastu

घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी व्यक्ति को घड़ी उपहार में देते हैं या लेते हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि घड़ी को व्यक्ति के समय से जोड़कर देखा जाता है। यदि किसी व्यक्ति का समय खराब चल रहा है और उसने उपहार में आपको घड़ी दी है और यदि उस घड़ी को आप पहन लेते हैं तो माना जाता है कि आपका बुरा समय शुरू हो गया है।

धारदार चीजें

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति आपको कैंची, छुरी, चाकू या अन्य कोई धारदार चीज उपहार में देने की कोशिश करे तो उसे विनम्रतापूर्वक ठुकरा देना चाहिए। ऐसी नुकीली चीजें घर की शांति के लिए ठीक नहीं होती है और उनके आगमन से परिवार के सदस्यों में कलह बढ़ जाती है। साथ ही आर्थिक दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ता है।

अंगूठी

कई बार हम तोहफे में किसी व्यक्ति से अंगूठी ले लेते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति अंगूठी देता है उसमें उसकी सेहत, जीवन के उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति जुड़ी होती है।

पेन

कभी भी किसी व्यक्ति का पेन हमें उपहार में नहीं लेना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि ऐसा करने से पेन लेने वाले व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,gift according vastu

हिंसक जानवरों की तस्वीर

आप भूलकर भी उपहार में चीता, बाघ, शेर, भेड़िया, लोमड़ी या दूसरे हिंसक जानवरों की तस्वीर या प्रतिमा लेने से बचें। इन्हें शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी तस्वीरें मन में हिंसा के भाव को बढ़ाने का काम करती है जिसे परिवार के लोगों में गुस्सा, चिड़चिड़ापन पैदा हो सकता है।

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के जूते-चप्पल भी नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता पसरने लगती है। पैरों में शनि का वास माना जाता है यदि व्यक्ति पर शनि के दुष्प्रभाव चल रहे हों तो उसका असर आपके ऊपर भी देखने को मिल सकता है।

देवी-देवताओं की तस्वीर

देवी-देवताओं की तस्वीर भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि आपने जिस व्यक्ति को यह गिफ्ट दिया है, यदि वह इसे सही तरीके से अपने घर पर स्थापित करता है और पूजा-पाठ करता है, तो इससे आपको भी फायदा होता है। लेकिन अगर वह इसे शोपीस की तरह रख देता है, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने कपड़े भी किसी को नहीं देना चाहिए और ना ही किसी के कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा करने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में प्रवेश कर जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?