न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : मातारानी के नौ स्वरूपों को लगाएं उनकी पसंद का भोग, बनेंगे आपके सभी काम

माता का पसंदीदा भोग लगाया जाए तो माता जल्दी प्रसन्न होती हैं और आपके सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 9:26:41

नवरात्रि स्पेशल : मातारानी के नौ स्वरूपों को लगाएं उनकी पसंद का भोग, बनेंगे आपके सभी काम

आज 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं और आने वाले अगले नौ दिन मातारानी का पर्व मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों का पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं। हर दिन मातारानी को विशेष व्यंजनों का भोग लगाया जाता हैं। लेकिन माता का पसंदीदा भोग लगाया जाए तो माता जल्दी प्रसन्न होती हैं और आपके सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। जी हां, मातारानी को लगा भोग आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मां के नौ रूपों को कौन-सा भोग लगाना चाहिए।

पहला दिन मां शैलपुत्री

नवदुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री को पीला रंग अतिप्रित है इसलिए उन्हें पीला प्रसाद जैसे बेसन की बर्फी, मीठे चावल आदि चढ़ाए। मान्यता है कि मां को गाय के घी से बनी मिठाई अर्पित करने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है।

दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जिन्हें शक्कर का भोग लगाना चाहिए। लंबी उम्र के लिए मां को मिश्री, चीनी और पंचामृत का प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021,navratri bhog

तीसरा दिन मां चन्द्रघंटा

माता चंद्रघंटा को दूध या उससे बनी चीजें जैसे बर्फी, खीर आदि का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे उपवासक को दु:खों से मुक्ति मिलती है।

चौथा दिन मां कूष्मांडा

मान्यता के अनुसार, देवी दुर्गा के चौथे रूप मां कूष्मांडा को पूजा करने के बाद मालपुओं का भोग लगाना चाहिए। इससे बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

पांचवा दिन मां स्कंदमाता

माता स्कंदमाता को कुमार कार्तिकेय की माता भी माना जाता है। पूजा के बाद उन्हें केले का भोग लगाएं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021,navratri bhog

छठा दिन मां कात्यायनी

माता कात्यायनी ऋषि कात्यायन की पुत्री हैं, जिन्हें शहद का भोग लगाना चाहिए। इससे उपासक को आकर्षक व्यक्तित्व मिलता है।

सातवां दिन मां कालरात्रि

बुरी शक्तियों का नाश करने वाली मां कालरात्रि को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करना चाहिए। इससे उपासक के सभी संकट दूर होंगे और वो कष्ट मुक्त भी रहेगा।

आठवां दिन मां महागौरी

माता के 8वें स्वरूप महागौरी का यह नाम गोरे रंग के कारण पड़ा। माता को नारियल का भोग लगाने से संतान प्राप्ति होती है। इस दिन ब्राह्मण को नारियल दान देने की भी प्रथा है।

नौवां दिन मां सिद्धिदात्री

सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली मां सिद्धिदात्री को नवमी कंजन पूजन और आराधना करने के बाद माता को तिल, हलवा, काले चने-पूरी, खीर का भोग लगाएं। इससे उपासक की सभी मनोकमानाएं पूर्ण होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क