न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2022 : इन आसान उपायों से दूर करें जीवन की परेशानियां, मिलेगी सुख-समृद्धि

इन दिनों में ऐसे उपाय किए जाने चाहिए जो मातारानी को प्रसन्न करें और उनके आशीर्वाद से हमारे जीवन की समस्याओं का निराकरण हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ ऐसे ही उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में सुख-समृद्धि लेकर आ सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 8:00:27

Navratri 2022 : इन आसान उपायों से दूर करें जीवन की परेशानियां, मिलेगी सुख-समृद्धि

शक्ति पूजा और उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो चुका हैं जो कि 4 अक्टूबर तक जारी रहने वाला हैं। इन नौ दिनों में देवी मां के स्वरूपों की उपासना की जाती हैं। मान्यताओं के मुताबिक, इस दौरान देवी माता दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ऐसे में इन दिनों में ऐसे उपाय किए जाने चाहिए जो मातारानी को प्रसन्न करें और उनके आशीर्वाद से हमारे जीवन की समस्याओं का निराकरण हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ ऐसे ही उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में सुख-समृद्धि लेकर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से वे उपाय है जिनको करने से आप पर मां की कृपा बरसेगी।

क्लेश से मुक्ति पाने के लिए

अगर घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा रहता है। दांपत्य जीवन एक बुरे दौर से गुजर रहा है तो आज ही लौंग का एक विशेष उपाय कर लीजिए। लौंग का एक जोड़ा पीले कपड़े में बांधकर घर के किसी कोने में टांग दीजिए। आपकी समस्या हल हो जाएगी। अगर लौंग को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रख दिया जाए तो घर में कभी रुपये, पैसे की कमी नहीं रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,matarani,maa durga

धन की समस्या दूर करने के लिए

नवरात्र के किसी भी दिन सुबह नहाने के बाद एक साफ कपड़े पर मोती शंख रखें और फिर 'श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:' इस मंत्र का जप करें। साथ में चावल भी रख लें और हर बार जप के बाद एक-एक चावल उस शंख में डालते रहें। ऐसा नवरात्र के 9 दिनों तक करें और फिर इसके बाद चावलों को एक सफेद कपड़े की पोटली या बैग में रख दें। 11 दिन के बाद उस शंख को भी चावलों वाली पोटली में रख दें। बाद में इस पोटली को अपनी तिजोरी में रखें। इस उपाय से यकीनन धन लाभ होगा।

दुश्मनों की साजिश नाकाम करने के लिए

अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो देवी मां के मंदिर में जाकर उन्हें पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही पूजा स्थल पर पांच लौंग अर्पित कर दें। ऐसा करने से दुश्मनों का सारा षडयंत्र विफल हो जाएगा।

परिवार में आपसी प्रेम-स्‍नेह बढ़ाने के लिए

वहीं घर-पर‍िवार के सदस्‍यों के बीच आपसी प्रेम-स्‍नेह बढ़ाने के ल‍िए प्रत‍िद‍िन एक व‍िशेष उपाय करना चाह‍िए। न‍ियम‍ित रूप से 9 द‍िनों तक कम से कम 21 बार घी की आहुति देने के बाद ‘सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति’ मंत्र का जप करें। मान्‍यता है क‍ि इस मंत्र के जप से परिवार में प्रेम-स्‍नेह बढ़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,matarani,maa durga

करियर से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए

अगर मेहनत के बावजूद आपकी तरक्की में बाधा आ रही है। करियर के मोर्चे पर गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आज ही एक नींबू पर चार लौंग स्थापित करके 21 बार ''ॐ श्री हनुमते नम:'' मंत्र का जाप कर लें। बजरंगबली आपकी सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।

मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाकर अच्छे से स्नान कराएं। इसके बाद मंदिर की सफाई करें और महादेव का श्रृंगार पूरे मन से करें। अब भोले का ध्यान करते हुए मंदिर से आ जाए। इसी दिन रात में करीब 10 बजे मंदिर में फिर जाकर अग्नि प्रज्ज्वलित कर ‘ऊं नम: शिवाय’ का जप करते हुए घी की 108 बार आहुति दें। इसके बाद 40 दिन तक इस मंत्र की पांच माला का जप घर पर ही करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से मनोवांछित फल की सिद्धी होती है।

नौकरी संबंधी समस्‍या दूर करने के लिए

अगर नौकरी संबंधी समस्‍या हो तो नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर उस पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। अब अपने ठीक सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 मनकों वाली स्फटिक की माला रख दें तथा इस पर केसर व इत्र छिड़क कर माला का पूजन करें। माला को धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर ‘ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा’ मंत्र का 31 बार जाप करें। इस प्रकार लगातार 11 दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। इसके बाद आपको जब भी किसी इंटरव्यू में जाना हो या किसी से मिलने के जाना हो तो इस माला को पहन कर जाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातक को मनचाही नौकरी म‍िलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?