न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2022 : इस तरह करें राशि अनुसार मातारानी की पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नवरात्रि के दिनों में मातारानी की पूजा की जाए और उन्हें प्रसन्न किया जाए। यदि माता प्रसन्न हो गईं तो आपको इच्छित फल की प्राप्ति होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Sep 2022 12:05:50

Navratri 2022 : इस तरह करें राशि अनुसार मातारानी की पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता हैं जो कि मातारानी को समर्पित होता हैं। इस बार 26 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना के साथ ही यह पावन पर्व शुरू हो चुका हैं जिसका समापन 4 अक्टूबर को होगा। इन नौ दिनों में माता के भक्त घटस्थापना करते हैं, माता की नियमित विधि विधान से पूजा करते हैं, विशेष मंत्र, दुर्गा सप्तशती आदि पाठ करके माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मां दुर्गा हमेशा अपने भक्तों पर कृपा करती हैं। लेकिन चाहते हैं कि आपको मातारानी का विशेष आशीर्वाद मिले, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नवरात्रि के दिनों में मातारानी की पूजा की जाए और उन्हें प्रसन्न किया जाए। यदि माता प्रसन्न हो गईं तो आपको इच्छित फल की प्राप्ति होगी।

मेष राशि


मेष राशि के जातकों के लिए स्कंदमाता की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा। आपको माता रानी को दूध से बनी कोई भी मिठाई या खीर का भोग लगाना चाहिए और लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए साथ ही सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ भी अवश्य करे। नवरात्रि के पहले दिन से आखिरी दिन तक ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या फिर ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जाप करें। हर दिन कम से कम एक माला जाप करना जरूरी है।

वृषभ राशि


वृषभ राशि वालों को इस नवरात्रि सफेद चीजों का प्रयोग करके महागौरी की आराधना करनी चाहिए। ये वृषभ राशि के जातको के लिए बहुत ही शुभ रहेगा इसके साथ ही सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। वृष राशि वाले अपनी कामना की पूर्ति के लिए ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र का जाप करें। शीघ्र ही आपका मनोरथ सिद्ध होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,matarani

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा करनी चाहिए। इससे घर में सुख शांति का आगमन होगा मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना शुभ फल कारक रहेगा। इस राशि के लोग नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: या फिर ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरूर करें।

कर्क राशि


कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है तो इस राशि के जातकों को मां शैलपुत्री का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें दही, चावल और बताशा चढ़ाएं। ऐसा करने से यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है तो उससे छुटकारा मिलेगा। कर्क राशि के लोग मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप रोजाना कम से कम 108 बार जरूर करें।

सिंह राशि


सिंह राशि के जातक अगर धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो उन्हें इस नवरात्रि मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना करना लाभकारी रहेगा। इस दौरान उन्हें रोली और केसर अर्पित करके कपूर से मां की आरती करें। वहीं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना न भूलें। मातारानी की कृपा प्राप्त करने के लिए ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम: या ॐ त्रिपुरांतकायै नम: मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि


आप मां को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। नवरात्रि में ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: या ॐ विश्वरुपायै नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपकी कामना जरूर पूरी होगी।

तुला राशि


तुला राशि के लोग इस नवरात्रि दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें साथ ही महागौरी मां को लाल चुनरी भी जरुर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर परिवार में खुशियां और सुख शांति बनी रहेगी। श्रद्धा और भक्ति के साथ ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें। इससे माता शीघ्र प्रसन्न होंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,matarani

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को दुर्गा मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करना शुभ रहेगा। साथ ही नवरात्रि में 9 दिनों तक माता की सुबह शाम आरती करना ना भूलें। इसके अलावा मां को गुड़हल का फूल चढ़ाकर उन्हें गुड़ का भोग भी लगाएं। मां दुर्गा के मंत्र ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम: का जाप करें। रोजाना एक माला जाप करने से भी माता की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि


धनु राशि के जो लोग इस समय आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं उन लोगों को नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। साथ ही इस दौरान मां को कोई भी पीले रंग की मिठाई और तिल का तेल जरूर अर्पित करें। नवरात्रि के दौरान ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जाप करें। नियमित रूप से ऐसा करने से काफी लाभ मिलेगा।

मकर राशि


मकर राशि के लोगों को अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मां कात्यायनी को नारियल की बर्फी का भोग अवश्य लगाना चाहिए। नवरात्रि के समय ये उपाय करना आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नवरात्रि के समय में ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें। मां दुर्गा की कृपा जल्द ही प्राप्त होगी।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के लोगों को आज मां अम्बे के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना करना लाभकारी रहेगा। साथ ही देवी कवच का पाठ करने से आपको खर्चों में कमी आएगी। साथ ही तेल का दीपक 2 जगह जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें क्योंकि कुंभ और मकर दोनों के स्वामी शनि हैं।

मीन राशि


मीन राशि के व्यक्तियों को नवरात्रि में नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए और मां चंद्रघंटा को केला, पीला फूल जरुर अर्पित करना चाहिए। इस छोटे से उपाय से मां आपकी सभी समस्याएं हर लेंगी। नवरात्रि पर मां दुर्गा के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: का जाप करें। इससे उन्हें विशेष लाभ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?