न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरों की मदद करने वाले होते हैं नीली आंखों के लोग, इनसे जानें व्‍यक्ति का स्‍वभाव

समुद्रशास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग से व्‍यक्ति का स्‍वभाव जाना जा सकता हैं। किसी व्यक्ति को जानने-समझने के लिए उससे बातचीत करना जरूरी समझा जाता है लेकिन आंखे इंसान के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jul 2022 8:11:18

दूसरों की मदद करने वाले होते हैं नीली आंखों के लोग, इनसे जानें व्‍यक्ति का स्‍वभाव

शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं आंखें जो आपको दुनिया को देखने में मदद करती हैं। कहते हैं कि आंखें वह सबकुछ भी कह जाती हैं जो आप जुबां से नहीं कह पाते हैं। आंखें इंसान की परिचायक बनती हैं जो व्यक्ति के बारे में कई बातें बता सकती हैं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग से व्‍यक्ति का स्‍वभाव जाना जा सकता हैं। किसी व्यक्ति को जानने-समझने के लिए उससे बातचीत करना जरूरी समझा जाता है लेकिन आंखे इंसान के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

हरी आंखें

इस तरह के रंग वाली आंखों वाले लोग बहुत ही साफ दिल के होते हैं। इनके दिल में कोई बात छिपी नहीं रहती है और जो कुछ होता है सब जुबान पर आ जाता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही वफादार होते हैं और हमेशा साथ निभाते हैं। इस तरह के रंग वाली आंखों के लोगों की पर्सनैलिटी बहुत ही आकर्षक मानी जाती है। करियर के चुनाव को लेकर भी बहुत स्‍पष्‍ट होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by eye color

भूरी आंखें

भूरे रंग की आंखें देखने में बहुत ही नशीली लगती हैं और इसके साथ ही इस रंग की आंखों के लोग काफी साहसी और निर्भीक किस्‍म के माने जाते हैं। इस रंग के आंखों के लोग पैसों से ज्‍यादा तवज्‍जो रिश्‍तों को देते हैं और इस रंग की आंखों वाली महिलाएं दिल की बहुत ही साफ होती हैं और अपने पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होती हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी बिल्कुल भी नहीं होती है।

धूसर आंखें

धूसर यानी ग्रे रंग की आंख वाले लोगों को रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है। रोमांस करने के मामले में इनका मुकाबला नहीं हो सकता। धूसर आंख वालों की एक बहुत ही खास बात होती है कि इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं आता और इसी वजह से ऐसे लोग दूसरों के बीच काफी प्रभावशाली होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी सशक्त और विनम्र होते हैं।

नीली आंखें

आमतौर पर ऐसे लोगों को बहुत खूबसूरत माना जाता है और इसकी वजह यह भी है कि यह खुद को लोगों के सामने बहुत अच्‍छे से पेश करते हैं। ये लोग बहुत भाग्‍यशाली भी होते हैं और जिंदगी में पैसा-प्रसिद्धि, बहुत अच्‍छे रिश्‍ते आदि सब कुछ पाते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के मामले में भी बहुत अच्‍छे होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by eye color

काली आंखें

इस रंग की आंखों वाले लोग बहुत ही रहस्‍यमयी स्‍वभाव के माने जाते हैं और इन्‍हें दूसरों के मामले में अधिक बोलना अच्‍छा नहीं लगता है। इस रंग की आंखों वाले लोग अपने काम से काम रखते हैं। ऐसे लोग अपने करियर में सभी फैसले बहुत ही आत्‍मविश्‍वास के साथ लेते हैं और इनके ऊपर भरोसा करके आप अपना कोई भी काम कर सकते हैं। जिनकी आंखें काली होती हैं उनको कभी धन की कमी नहीं होती है।

धुंधली आंखें

ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। वे साहसी होते हैं और एकरसता की जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब जातेहैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

कत्‍थई आंखें

ब्राउन-कत्‍थई जैसे रंग की आंखों वाले लोग निर्णय जल्‍दी लेते हैं और नुकसान के बावजूद उस पर डटे रहते हैं। ये लोग बहुत जल्‍दी दूसरों के बारे में राय बनाते हैं। बहुत मेहनती होते हैं और अपने स्‍वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?