न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागपंचमी पर किए जाने वाले इन उपायों से नहीं होगा घर में कभी सांप आने का डर

नागपंचमी पर किए जाने वाले कुछ उपायों को कर घर से सांपों को दूर रखा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 8:29:18

नागपंचमी पर किए जाने वाले इन उपायों से नहीं होगा घर में कभी सांप आने का डर

अक्सर देखा जाता हैं कि बरसात के दिनों में जंगल के पास के घरों में या पानी आने के चलते घर में सांप आ जाते हैं जो कि सभी को भयभीत करता हैं। ऐसे में नागपंचमी का दिन विशेष हैं जो कि सांपों की पूजा के लिए जाना जाता हैं। सावन मास के कृष्‍ण पक्ष की पंचमी को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता हैं। इस बार यह 13 अगस्‍त को मनाई जा रही हैं। नागपंचमी पर किए जाने वाले कुछ उपायों को कर घर से सांपों को दूर रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,nag panchami 2021

इस मंत्र का जप

सर्पापसर्प भद्रं ते गच्छ सर्प महाविष। जन्मेजयस्य यज्ञान्ते आस्तीक वचनं स्मर।।
आस्तीकवचनं समृत्वा यः सर्प न निवर्तते। शतधा भिद्यते मूर्धि्न शिंशपावृक्षको यथा।।

इस मंत्र के जप से सर्प भय दूर होता है। जिन घरों में लोग इस मंत्र को नियमित बोलते हैं उस घर में सांप नहीं आते। यह भी मान्यता है कि अगर घर में सांप आ जाए तो इस मंत्र को बोलने से सर्प तुरंत चला जाता है। नागपंचमी के दिन नाग पूजा के साथ इस मंत्र को बोलें। इस मंत्र के प्रभाव से सर्पदंश का भय भी दूर होता है।

गाय के गोबर का टोटका

गाय के गोबर को हिंदू धर्म में बहुत ही शुद्ध और पवित्र माना जाता है और हर पूजापाठ और शुभ कार्य में गाय के गोबर का प्रयोग किया जाता है। नागपंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीवार के दोनों ओर गाय के गोबर से नाग बनाएं। उसके बाद इन नागों पर थोड़ा सा कच्‍चा दूध चढ़ाएं और लावा चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nag panchami 2021

तांबे के नाग नागिन

धार्मिक दृष्टि से तांबे को बेहद शुभ धातु माना जाता है। नागपंचमी के दिन तांबे के नाग‍-नागिन की पूजा किया जाना बहुत अच्‍छा माना जाता है। नागपंचमी के दिन आप भी विधि-विधान से तांबे के नाग-नागिन की पूजा करें और पूजा के बाद इन नागिन को अपने धन के स्‍थान में रख लें।

नाग गायत्री मंत्र

ओम नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात् ।।

‘सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले। ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।।
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।’

नागपंचमी के दिन इस मंत्र से नाग देवता का ध्यान करना चाहिए। अगर आप इस मंत्र का जप करने में कठिनाई महसूस करें तो ऐसे बोलें- जो नाग पृथ्वी में, आकाश में, स्वर्ग में, सूर्य की किरणों में, सरोवरों में, वापी में, कूप, तालाब में रहते हैं उन सभी को मेरा नमस्कार है। इस मंत्र को बोलने के साथ ही नागपंचमी के दिन नींबू और नीम के पत्ते चबाना चाहिए। नाग पंचमी के दिन इन मंत्रों विधियों से नाग पंचमी की पूजा करने से नाग नाग लोक के नाग प्रसन्न होते हैं मान्यता है कि इससे नाग भय भी दूर होता है और घर में धन धान्य की वृद्धि होती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?