न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विष्णु के साथ शिव का भी आशीर्वाद दिलाएगा मोरपंख, सावन में करें ये खास उपाय

मोर पंख का आध्यात्मिक महत्व होने के साथ ही यह ज्योतिष में भी उपयोगी माना गया हैं। मोर पंख के ये उपाय आपके जीवन में पनपी परेशानियों का अंत करने में मददगार साबित होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 7:42:22

विष्णु के साथ शिव का भी आशीर्वाद दिलाएगा मोरपंख, सावन में करें ये खास उपाय

सावन का आधा महीना गुजर चुका हैं और आज अमावस्या का दिन हैं। आगे आने वाले सावन के आधे महीने में जितना हो सके भक्ति कर शिव का आशीर्वाद पाने की कोशिश करें जो आपके जीवन का उद्धार कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट पर सुशोभित होने वाले मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए हैं जिन्हें सावन में करने से आपको विष्णु के साथ शिव का भी आशीर्वाद मिलता हैं। मोर पंख का आध्यात्मिक महत्व होने के साथ ही यह ज्योतिष में भी उपयोगी माना गया हैं। मोर पंख के ये उपाय आपके जीवन में पनपी परेशानियों का अंत करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं मोरपंख के इन उपायों के बारे में...

बच्चों में एकाग्रता के लिए

विद्यार्थियों के कमरे या पुस्तकों के बीच मोर पंख रखने से उनकी स्मरण शक्ति तेज होने के साथ ही एकाग्रता बढ़ने से लाभ होता है। इसके साथ ही शास्त्रों में बताया गया है कि मंत्र जप की माला को हमेशा मोर पंखों के बीच रखना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,morpankh,sawan 2022

धन प्राप्ति का उपाय

यदि आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहे हैं तो धन प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण और राधा रानी के मंदिर में रखकर मोरपंख की पूजा करें। 40 दिन बाद इसे तिजोरी में रख लें। इस उपाय से घर में पैसों की आवक बढ़ने लगेगी।

कालसर्प दोष से छुटकारा

सावन माह में शिवजी की पूजा करके कालसर्प दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो वह अपने तकिए के गिलाफ में 7 मोरपंख डालकर रखे। ऐसा करने से इस दोष से छुटकारा मिल जाता है। एक धार्मिक किंवदंति के अनुसार श्री कृष्ण ने भी कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए अपने मुकुट में मोरपंख धारण किया हुआ था।

ग्रह दोषों से मुक्ति का उपाय

यदि कुंडली में ग्रह दोष है तो उसे दूर करने के लिए हाथ में मोर पंख पकड़कर अशुभ ग्रह से जुड़ा मंत्र 21 बार बोलें और फिर पंख पर पानी छिड़ककर उसे पूजा घर में रख लें। कुछ ही दिन में समाधान देखने को मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,morpankh,sawan 2022

नजर दोष दूर करने का उपाय

बुरी नजर से बचने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालें और सिरहाने रखकर सोएं। या बच्चों को इस ताबीज को पहनाएं ऐसा करने से बच्चों को बुरी नजर से बचाव होता है।

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए मोर पंख का उपाय

यदि आपको तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पाया है तो आपको एक बार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में विशेष रूप से प्रयोग में लाया जाने वाले मोर पंख का उपाय अवश्य करना चाहिए। मनचाहे जीवनसाथी की मुराद शीघ्र ही पूरा करने के लिए प्रतिदिन राधा-कृष्ण जी की मूर्ति पर एक मोरपंख चढ़ाएं। इस उपाय को लगातार 40 दिन तक करें।

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए मोर पंख का उपाय

यदि पति-पत्नी के बीच कलह का प्रवेश हो गया हो और उनके दांपत्य जीवन में हमेशा तनाव बना रहता हो तो उन्हें संबंधों में मधुरता लाने के लिए मोर पंख का उपाय अवश्य करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार बेडरूम में पूर्व और पश्चिम दिशा में मोर पंख लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?