न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिव को समर्पित हैं सोमवार का दिन, इन उपायों को से करें अपने मन की मुराद पूरी

आज इस कड़ी में हम आपको सोमवार को किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 7:21:46

शिव को समर्पित हैं सोमवार का दिन, इन उपायों को से करें अपने मन की मुराद पूरी

आज सोमवार का दिन हैं जो कि हिन्दू धर्म में शिव को समर्पित माना गया हैं। आज के दिन भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए लोग व्रत-उपवास-पूजन करते हैं। शिव जी अपने भक्तों की श्रृद्धा और भक्ति से आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए उन्हें भोले बाबा भी कहा जाता है। कहते हैं कि शिवजी एक लोटे जल को चढ़ाने से भी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं और कृपा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन शिव आराधना करने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सोमवार को किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मन की मुराद पूरी होने के लिए करें शिव आराधना

अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।

कुंडली के ग्रहदोष करें दूर

सोमवार के दिन किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा आप 5 या 7 सोमवार को करें। इसको करने से मान्यता है कि इससे कुंडली में ग्रहदोष दूर होते हैं। इतना ही नहीं मन से मांगी हुई हर एक मुराद भी पूरी हो जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,monday remedies,lord shiva

भोलेनाथ की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये चीजें

यदि आप सोमवार के दिन शिवभक्ति करते हैं तो आप भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

शादीशुदा जिंदगी में मधुरता के लिए

अगर किसी के भी दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हो या विवाह में भी बाधा आ रही हो तो उस जातक को सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाना चाहिए। साथ ही अपने मन की बात प्रभु से कहनी चाहिए।

भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग

सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से आप पर शिवजी की कृपा बरसेगी और आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,monday remedies,lord shiva

इस मंत्र का करें जाप

सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

पैसों की किल्लत दूर करने के लिए

अगर आपके जीवन में किसी प्रकार से पैसों की परेशानी हो रही है तो हर एक सोमवार को शिवलिंग पर दूध-मिश्रित जल चढ़ाएं। इतना ही नहीं साथ में रूद्राक्ष की माला से ऊँ सोमेश्वराय नमः का 108 बार जप करें। पूर्णिमा को दूध- मिश्रित जल से चन्द्रमा को अर्घ्य दें। ऐसा करने से जीवन के हर एक कष्ट भगवान भोले भंडारी दूर करते हैं, और जीवन में खुशियां और धन की बरसात होती है।

चंद्र ग्रह की शांति के लिए करें यह उपाय

सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। माता जी की सेवा करें। जरूरतमंद लोगों को इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री को दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?