न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन से नकारात्मकता को दूर करने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पानी में मिलाने से भाग्य को चमकाया जा सकता हैं और तरक्की व सफलता के रास्ते खोले जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 10:14:38

जीवन से नकारात्मकता को दूर करने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

सुबह-सुबह नहा धोकर सभी अपने काम पर जाते हैं। नहाने से आलस्य दूर होता हैं और शरीर में ताजगी आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने से आपके जीवन के दुख-दर्द भी दूर हो सकते हैं और जीवन में खुशियां आ सकती हैं। जी हां, ज्योतिष के अनुसार नहाने के दौरान पानी में कुछ चीजें मिलाई जाए तो यह जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पानी में मिलाने से भाग्य को चमकाया जा सकता हैं और तरक्की व सफलता के रास्ते खोले जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नहाने के पानी में मिलाएं तिल

ज्योतिष शास्त्र अनुसार, पानी में कुछ काले तिल मिलाकर नहाने से दरिद्रता दूर होने में मदद मिलती है। इसके अलावा पानी में सफेद तिल मिलाकर नहाने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। परिवार के सदस्यों से रिश्तों में मिठास बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,negativity in life

नहाने के पानी में मिलाएं हल्दी

पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नहाने से आसपास में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। इसके साथ ही नौकरी में इंटरव्यू या व्यवसाय के किसी काम से बाहर जाने पर भी काम में आने वाली अड़चने दूर होने में मदद मिलती है।

नहाने के पानी में मिलाएं केसर और इलायची

केसर और इलायची मिश्रित पानी में नहाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, ऐसा करने से बुरे दिनों से छुटकारा मिलता है और अच्छे दिन शुरु होने की संभावना बढ़ती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,negativity in life

नहाने के पानी में मिलाएं दूध

जो लोग बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं उन्हें रोजाना पानी में दूध मिलाकर नहाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही पानी में थोड़ा सा घी मिलाकर नहाने से भी बीमारियों से मुक्ति मिलती है। शरीर स्वस्थ रहने के साथ स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

नहाने के पानी में मिलाएं सुगंधित चीजें

पानी में संबंधित चीजें जैसे गुलाब जल, चंदन, इत्र आदि मिलाकर नहाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, ऐसा करने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। इसके साथ कर्ज से मुक्ति मिलने में मदद मिलती है।

नदी में स्नान करते समय करें जरूर करें यह काम

ज्योतिष व वास्तु अनुसार, नहाते समय भजन, कीर्तन करना या भगवान का नाम लेना शुभ माना गया है। इसके साथ ही पानी में इन चीजों को मिलाकर मंत्रों का जाप करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही किसी नदी या तालाब में स्नान करने से पहले पानी के ऊपर ‘ऊँ’ लिखकर तुरंत डुबकी मारकर नहाने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इससे कुंडली में ग्रहदोष भी शांत होते हैं। इसके साथ ही मन में नकारात्मक विचार आने से छुटकारा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?