न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शास्त्रों में बताए गए हैं भोजन करने से जुड़े कुछ नियम, इनकी अवेहलना करना पड़ेगा भारी

आज इस कड़ी में हम आपको भोजन के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप ना सिर्फ सेहतमंद और दीर्घायु होंगे बल्कि सुखी और समृद्ध भी बनेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 7:57:47

शास्त्रों में बताए गए हैं भोजन करने से जुड़े कुछ नियम, इनकी अवेहलना करना पड़ेगा भारी

हिन्दू धर्म में शास्त्रों का बहुत महत्व हैं जिनमें बताई गई बातें व्यक्ति के जीवन के हर पहलू पर असर डालती हैं। शास्त्रों में जीवन से जुड़े हर काम के नियम तय किए गए हैं जिनका अनुसरण किया जाए तो घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं और बरकत आती हैं। ऐसे ही कुछ नियम शास्त्रों में भोजन से जुड़े भी बताए गए हैं जिनकी अवेहलना करना आपकी खुशियों पर भारी पड़ सकता हैं। जीवन जीने के लिए भोजन सभी की जरूरत होती हैं लेकिन इससे जुड़े नियम कम ही लोग जानते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भोजन के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप ना सिर्फ सेहतमंद और दीर्घायु होंगे बल्कि सुखी और समृद्ध भी बनेंगे। तो आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में...

ऐसे न करें खाने का अपमान

परोसे हुए अन्न का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। माना जाता है भोजन मिलना बड़े भाग्य की निशानी होती है। बहुत से लोगों में आदत होती है कि परोसे गए भोजन में कई तरह की गलतियां निकालते हैं, जो की सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। भोजन के समय सिर पर पगड़ी या टोपी नहीं धारण करना चाहिए। दक्षिण की ओर मुख करके और जूते पहनकर भोजन करना भी अच्छा नहीं माना जाता हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,meals mistakes

भोजन करते समय मन में न लाएं ऐसे विचार

भोजन करते समय मन में नकारात्मक विचार कभी न लाएं। कुछ लोगों की आजकल आदत हो गई है कि भोजन देखते ही शोर मचाने लगते हैं कि बहुत ऑयली है, मसालेदार है। ऐसा भोजन तो गले से उतरेगा नहीं, इस भोजन को ग्रहण करेंगे तो पचेगा भी नहीं। इस तरह की शंका और विचार मन में कभी भी भोजन करते समय मन में नहीं लाना चाहिए। इससे आप भोजन का पूर्ण आनंद भी ले पाएंगे और सेहत पर भी प्रतिकूल असर भी नहीं होगा।

इस तरह भोजन करना होता है खतरनाक

कई लोगों की ऐसी आदत होती है कि उनसे पास सभी काम के लिए समय होता है लेकिन भोजन के लिए ही समय का अभाव होता है। भोजन हाथों में लेकर घूमते रहेंगे। खाते भी रहेंगे और दुनिया भर की बातों करते भी रहेंगे। कुछ लोग तो भोजन के समय ही पूरी पढ़ाई कर लेना चाहते हैं यानी खाते समय किताब खोलकर बैठे रहेंगे। इन सभी आदतों को शास्त्रों में बहुत ही गलत बताया गया है। इन आदतों से आप बीमार होते हैं और मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का भी जन्म होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,meals mistakes

ऐसे लोगों के घर कभी न करें भोजन

भोजन को कभी भी स्नान किए बिना, ईश्वर का ध्यान किया बिना और देवताओं को अर्पण किए बिना ग्रहण नहीं करना चाहिए। जो ऐसा करता है उसके लिए गीता में चोर शब्द का प्रयोग किया गया है। ऐसे लोगों को भगवान चोर मानते हैं। गुरु, माता-पिता, अतिथि और अपने लिए काम करने वालों एवं बच्चों को भोजन करने के बाद ही गृह स्वामी को भोजन करना चाहिए। इससे आपका जीवन सुखमय और आनंदित होता है। आपसे स्नेह न रखने वाले, प्रेम न करने वाले व्यक्ति के द्वारा बनाए या परोसे गए भोजन को कभी ग्नहण न करें। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में दुर्योधन के घर भोजन न करके इस बात को समझाया है।

भोजन करते समय दिशा और व्यवहार

भोजन कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं करना चाहिए। हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। भोजन करने से पहले हाथ पैर को धो लेना चाहिए। शास्त्रों का मत है कि गीले पैर भोजन करना चाहिए जबकि गीले पैर बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए। उदास मन से और अप्रसन्न होकर भोजन कभी न करें। इन बातों का जो लोग ध्यान रखते हैं वह सुखी और संपन्न रहते हैं।

इस तरह भोजन करने से होते हैं निरोग और धनी

शास्त्रों में बताया गया है कि जमीन पर बैठकर खाने की प्लेट को आसन या चौकी पर रखकर ही भोजन करना चाहिए। साथ ही भोजन हमेशा साफ मन और शरीर के साथ करना चाहिए। भोजन के बाद मन-ही-मन अग्नि का ध्यान करना चाहिए| इस तरह से भोजन करने से आप निरोगी होते हैं और आयु लंबी होती है। देवी अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से धन धान्य में भी वृद्धि होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब