न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंगलवार के दिन करें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर मनोकामना पूरी

मंगलवार का दिन श्री राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन अगर आप श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा करते है तो पवनपुत्र की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रहे संकटों का नाश होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Apr 2022 8:49:41

मंगलवार के दिन करें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर मनोकामना पूरी

मंगलवार का दिन श्री राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन अगर आप श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा करते है तो पवनपुत्र की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रहे संकटों का नाश होता है। ऐसे में मंगलवार के दिन किए गए कुछ उपयों की मदद से हनुमान जी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है। इतना ही नहीं, ज्योतिषियों का कहना है कि मंगलवार के दिन किए गए इन उपायों को करने से आपको राजयोग की प्राप्ति भी हो सकती है। आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में...

- मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक बरगद का एक पत्ता लें और उसे गंगाजल से धोकर उस पर लाल पेन से अपनी मनोकामना लिखें। अब इस बरगद के पत्ते को हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। जल्द ही लाभ मिलेगा।

- मान्यता के अनुसार हनुमान जी को भगवान राम के निमित्त सिंदूर अर्पित करने से मनुष्य की इच्छा जल्दी पूरी होती है।

- मान्यता है कि मंगलवार के दिन मंदिर जाकर राम नाम का जाप करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और आने वाले संकट को दूर करते हैं।

- जिस किसी व्यक्ति को भी नौकरी पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उस व्यक्ति को बजरंगबली के सामने मीठे पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए। ये उपाय नौकरी पाने के लिए अत्यंत लाभकारी है।

- धन प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन लाल वस्त्र धारण करके हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली को लाल गुलाब के फूल की माला और केवड़े का इत्र चढ़ाएं। यह धन प्राप्ति के लिए अचूक उपाय है।

- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। नियमित रूप से इसका पाठ करने से जल्दी कर्जे से मुक्ति पाएंगे। साथ ही कोई भी काम बिना किसी रूकावट के सफल होगा।

- मंगलवार के दिन भक्त हनुमान के सामने बैठकर प्रभु राम के किसी भी मंत्र का इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार जाप करने से हर मनोकामना पूरी होती है। जब तक आपकी मनोकामना पूर्ण ना हो तब तक इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

- अगर संभव हो तो मंगलवार के दिन व्रत रखकर गरीबों को भोजन कराएं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से धन और अन्न की कमी नहीं होती।

- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन चोला चढ़ाएं। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है।

- कहते हैं कि मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक वट वृक्ष के पत्ते पर लाल रंग के पेन से अपनी इच्छा लिखें और हनुमान जी के चरणों में अर्पित करे दें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

- अगर रात में बुरे सपने आते हैं, तो मंगलवार के दिन पैरों में फिटकरी रखें और पैरों से हटाने के बाद उसे सुन-सान स्थान पर फेंक दें।

- अगर आपको भूत—प्रेत या अंधेरे से डर लगता है कि मंगलवार के दिन हनुमार जी की पूजा करें और ‘ॐ हं हनुमंते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

- मंगलवार के दिन नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद लाभकारी बताया गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत आवश्यक है। ध्यान रहे कि पाठ पूरा होने के पश्चात ही आप उस स्थान से उठें। लाभ मिलेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत