न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मालव्य योग का जादू! जुलाई में इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, करियर और प्यार में आएंगी खुशियां ही खुशियां

29 जून 2025 को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से बना मालव्य योग तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। जुलाई में इन राशियों की किस्मत चमकेगी, करियर में उन्नति और लव लाइफ में रोमांस का दौर शुरू हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 2:43:16

मालव्य योग का जादू! जुलाई में इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, करियर और प्यार में आएंगी खुशियां ही खुशियां

शुक्र ग्रह 29 जून 2025 को वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं और अब 26 जुलाई 2025 तक वे इसी राशि में विराजमान रहेंगे। वृषभ शुक्र की ही राशि है और जब भी शुक्र अपनी ही राशि में आते हैं, तो मालव्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है। इसका असर कुछ खास राशियों पर बहुत सकारात्मक पड़ता है। प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाएं और रोमांस का प्रतिनिधित्व करने वाला शुक्र इन राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां—

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। जिन लोगों ने पहले निवेश किया था, अब उन्हें मुनाफा मिल सकता है। आपके कार्यों को सामाजिक मान्यता और सराहना मिल सकती है। अगर आप पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो जुलाई आपके लिए सुनहरा समय साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में भी खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने या कोई खास वक्त बिताने का प्लान भी बन सकता है।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह खुद आपकी राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। मानसिक रूप से आप पहले से कहीं ज़्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगेगी, जिससे कर्ज या उधार चुकता करने में मदद मिलेगी। अगर आप नई नौकरी या विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए उम्मीदों से भरा हो सकता है। कुछ लोगों को जीवनसाथी भी मिल सकता है — यानी शादी के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि

इस राशि के लिए जुलाई नए अवसरों की बारिश लेकर आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं और समाज में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के कारण भविष्य में बड़े लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों की मेहनत को सराहा जाएगा और हो सकता है आपको प्रशंसा या पदोन्नति भी मिले। सेहत में भी सुधार के संकेत मिलेंगे। कुछ लोग इस समय अपने परिवार के साथ किसी शांत और सुकून भरे हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका