न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Makar Sankranti 2022 : इन कार्यों से होगा सौभाग्य का आगमन, बरसेगा धन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से धन संबंधी समस्या का निवारण होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 9:53:14

Makar Sankranti 2022 : इन कार्यों से होगा सौभाग्य का आगमन, बरसेगा धन

धन की चाहत सभी को होती हैं और सभी ऐसी आस लगाए रहते हैं कि उनके जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या ना आए। ऐसे में आपके जीवन में सौभाग्य का आगमन कर सकता हैं मकर संक्रांति का पावन पर्व। यह दिन धार्मिक लिहाज से बहुत शुभ माना जाता हैं और इस दिन किए गए उपाय आपकी किस्मत चमकाते हुए जीवन में धन की वर्षा के योग बनाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से धन संबंधी समस्या का निवारण होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। तो आइये जानते हैं मकर संक्रांति पर किए जाने वाले इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sankranti 2022

- इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और आराधना करने का बहुत महत्व है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

- काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर खाने से जहां घर में सुख समृद्धि आती है, वहीं इसका दान करने से सूर्य-शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

- मकर संक्रांति के दिन एक मुठ्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर 7 बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक देने की भी मान्यता है, इससे अनायास होने वाली धनहानि में कमी आकर घर में धन की बरकत बनी रहती है।

- इस दिन विशेष तौर पर गायों को हरा चारा खिलाया जाता है। कहते हैं इससे चंद्र और शुक्र दोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होकर बरकत बनी रहती है।

- उत्तर भारत में इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और गुड़-तिल, रेवड़ी, गजक का प्रसाद भी बांटा जाता है। इससे घर में सुख, समृद्धि, धन, धान्य, लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

- इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इस दिन से दिन धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है और रातें छोटी। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने का महत्व है। इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और धन समृद्धि बढ़ती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sankranti 2022

- माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य हजार गुना हो जाता है। शनि की उपासना करने से शनिदोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होता है।

- घी का दान करना शुभ होता है। इस दिन घी का दान करने से मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

- मकर संक्रांति के दिन पक्षियों को दाना खिलाना शुभ माना गया है। इससे धन समृद्धि और बरकत में लाभ होता है।

- मकर संक्रांति पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है।

- संक्रांति के दिन सूर्य को तांबे के लोटे के जल भर कर उसमें कुंकुम, अक्षत, तिल तथा लाल रंग का फूल डालकर जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ‘ऊँ घृणि सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

- इस दिन पितरो की शांति के लिए जल युक्त अर्पण करें। पितरों को जल देते समय उसमें तिल का प्रयोग करें इससे घर-परिवार को आरोग्य, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

- संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डू, नमक, गुड़, काले तिल, फल, खिचड़ी और हरी सब्जी का दान अतिशुभ माना गया है। इस दिन तिल गुड़ या रेवड़ी का दान किया जाता है। इस दिन गरीबों को या जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य हजार गुना हो जाता है। इस दिन ऊनी कपडे, कम्बल, तिल और गुड़ से बने व्यंजन व खिचड़ी दान करने का से सूर्य नारायण एवं शनि की कृपा प्राप्त होती है। अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिये मकर संक्रांति के दिन चौदह की संख्या में किसी भी एक चीज़ का सुहागिन औरतों को दान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?