न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Makar Sankranti 2022 : खुलने वाली हैं इन 5 राशि के जातकों की किस्मत

आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत मकर संक्रांति पर बन रहे ग्रह योग से खुलने वाली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 7:11:12

Makar Sankranti 2022 : खुलने वाली हैं इन 5 राशि के जातकों की किस्मत

14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना हैं जब सूर्य मकर राशि में गोचर करता हैं। इस समय बुध भी शनि महाराज के साथ मकर राशि में हैं जिससे मकर राशि में 14 जनवरी को 3 ग्रहों का संयोग होगा। ग्रहों की इस स्थिति का राशियों पर प्रभाव पड़ेगा और सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन से बंद पड़े सभी शुभ मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत मकर संक्रांति पर बन रहे ग्रह योग से खुलने वाली हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sankranti 2022,zodiac sign

मेष राशि

इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत इस राशि के लोग जनता के बीच अपनी अच्छी छवि बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। सरकारी अड़चनों की वजह से कोई कार्य अटका हुआ था तो वो भी दूर हो सकता है। मेष राशि के कुछ जातक इस समय अपने पैतृक कारोबार को संभाल सकते हैं। बेवजह की चिंताओं से भी इस राशि के लोगों को मुक्ति मिल सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sankranti 2022,zodiac sign

वृषभ राशि

अपनी मेहनत का अच्छा फल वृषभ राशि के लोगों को मिल सकता है। सूर्य के गोचर के दौरान आप अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करते नजर आ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं वहीं कुछ जातकों के घर में इस दौरान शुभ-मांगलिक कार्य भी हो सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता का भी इस दौरान विकास होगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो मकर संक्रांति के बाद उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं और सकारात्मक जवाब मिलने की भी पूरी संभावना है।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sankranti 2022,zodiac sign

कन्या राशि

कन्या राशि के विद्यार्थियों के जीवन में जो चुनौतियां बीते दिनों में आयी थीं वो दूर होंगी। एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। लव लाइफ में भी इस राशि के जातकों को सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। संतान पक्ष को लेकर जो चिंताएं थी उनको दूर करने के लिए आप अपने जीवनसाथी से बातचीत करते नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि सुधरेगी, मकर राशि में सूर्य के गोचर के दौरान आप अपने काम से काम रखेंगे जो आपके लिए अच्छा भी होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sankranti 2022,zodiac sign

वृश्चिक राशि

सूर्य देव मकर राशि में गोचर के दौरान आपके साहस-पराक्रम के तृतीय भाव में विराजमान होंगे, इसलिए वृश्चिक राशि के जातको में भी साहस पराक्रम की वृद्धि इस दौरान हो सकती है। आप खुलकर अपनी बातों को लोगों से साझा करेंगे और दूसरों की बातों को भी सही तरीके से समझेंगे। पारिवारिक जीवन में आपकी छवि में सुधार होगा, अपने दायित्वों को आप भली भांति पूरा करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार इस दौरान आप बना सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sankranti 2022,zodiac sign

मीन राशि

आपकी राशि से एकादश भाव में सूर्य देव का गोचर होगा जो कि लाभ का भाव भी कहा जाता है। इस भाव में सूर्य की स्थिति आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ दिला सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ मिलने की भी संभावना है। कारोबार करते हैं तो इस दौरान विदेशी स्रोतों से मीन राशि के जातक लाभ कमा सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए धन खर्च करते दिख सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ आपका मनमुटाव है तो उसे दूर करने की कोशिश इस दौरान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?