न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

आज के दिन किए गए उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने का काम करते हैं और घर में बरकत लाते हुए सुख-समृद्धि व खुशियों का संचार करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 8:38:25

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

हिंदू धर्म में हर दिन और तिथि का विशेष महत्व माना जाता हैं जिसमें पूर्णिमा को भी विशेष स्थान दिया गया हैं। आज 16 फरवरी 2022 को माघ मास की पूर्णिमा तिथि हैं जिसमें पूजा-अर्चना करते हुए मां लक्ष्मी और विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता हैं। इस दौरान पवित्र नदी में स्नान करना बेहद फलदायी माना गया हैं। आज के दिन किए गए उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने का काम करते हैं और घर में बरकत लाते हुए सुख-समृद्धि व खुशियों का संचार करते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जो माघ पूर्णिमा के दिन किए जाते हैं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं...

मां लक्ष्मी की पूजा करें

हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही। ऐसे में आप माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। दिनभर सच्चे मन से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानी दूर होकर धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

खीर का लगाएं भोग

इस शुभ दिन पर देवी लक्ष्मी को पीले और लाल रंग सी सामग्री चढ़ाएं। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,magh poornima,maa laxmi

गंगा स्नान करना शुभ

माघ पूर्णिमा के शुभ दिन पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन-वैभव और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

चंद्र देव को लगाएं खीर का भोग

इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। पूर्णिमा की रात चंद्र देव की पूजा करके उन्हें खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

कौड़ी से करें उपाय

जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान है वे माघ पूर्णिमा पर कौड़ी से जुड़ा उपाय जरूर करें। इसके लिए 11 कौड़ियों पर हल्दी लगाकर उसे देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं। फिर मां के सामने अपने परेशानी बोले और स्थिति सुधरने की प्रार्थना करें। बाद में उन कौड़ियों को तिजोरी, अलमारी व पैसे रखने वाली जगह पर रख दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,magh poornima,maa laxmi

दान करने का विशेष महत्व

पूर्णिमा व अन्य शुभ तिथियों पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन घी, गुड़, तिल, कपड़े, नमक, 5 तरह का अनाज और गाय का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दान करने से जीवन के पाप कम होकर पुण्य मिलता है।

लक्ष्मी जी का श्रीसूक्त पाठ करें

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है। इसलिए इस दिन माता रानी की पूजा करने के साथ श्रीसूक्त का पाठ करें। मान्यता है कि इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि व अन्न-धन की बरकत बनी रहती है।

तुलसी के सामने जलाए दीया

तुलसी जी के सामने दीया जलाना शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर यह दीया जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?