न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2022 : राशि के अनुसार इस तरह करें गणपति पूजा, खुलेंगे सफलता के द्वार

आज इस कड़ी में हम आपको राशि के अनुसार गणपति पूजा करने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो कि अधिक फलदायी साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Aug 2022 7:43:23

Ganesh Chaturthi 2022 : राशि के अनुसार इस तरह करें गणपति पूजा, खुलेंगे सफलता के द्वार

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि इस बार 31 अगस्त, बुधवार को पड़ रही हैं। यह दिन गणपति के जन्म के रूप में मनाया जाएगा और गणेशजी घर-घर में विराजमान होंगे। प्रथम पूजनीय गणेश जी की कृपा से भक्तों के सभी बिगड़े काम बनते है और हर काम में सफलता प्राप्त होती हैं। इसलिए किसी भी काम की शुभ शुरुआत गणेश पूजा से ही होती हैं। ऐसे में गणेशजी की प्रतिमा को धूम-धाम से घर के द्वारा पर लाएं और द्वार पर ही उनकी आरती उतारें। आज इस कड़ी में हम आपको राशि के अनुसार गणपति पूजा करने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो कि अधिक फलदायी साबित होता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

मेष

आपकी राशि अग्नितत्‍व वाले मंगल की राशि मानी जाती है। इसलिए आपको गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा आपको मूर्ति का चुनाव करते समय वक्रतुंड वाली मूर्ति लेनी चाहिए। इनकी पूजा आपको सभी कष्‍टों से मुक्ति दिलाती है। भोग में रोजाना आप गणेशजी मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं। पूजा के दौरान ॐ अवनीश नमः मंत्र का जाप करें।

वृषभ

शुक्र के स्‍वामित्‍व वाले इस राशि के लोगों को श्‍वेत या फिर लाल वस्‍त्र पहनकर गणपति की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही भगवान को नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा आप चाहें तो घी और मिश्री का भोग लगा सकते हैं। पूजा के दौरान ॐ गजवक्र नमः मंत्र का जाप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi 2022,lord ganesha

मिथुन

आपके राशि स्‍वामी बुध हैं और आपके लिए गणेश पूजन के लिए हरे रंग के कपड़े पहनना उचित रहेगा। पूजा की सामग्री में आप पान जरूर रखें। इससे आपको विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान ॐ कीर्ति नमः मंत्र का जाप करें।

कर्क

आपका राशि स्‍वामी चंद्र को माना जाता है। इसलिए आप इस गणेशकी पूजा में सफेद कपड़े पहनें और गणेश दूध व मखाने से बनी चीजों का भोग लगाएं। इससे सफेद बताशे, खील एवं धान के लावा का भोग लगना चाहिए जिससे आपका जीवन सुख-शांति से भरपूर हो। पूजा के दौरान ॐ दुर्जा नम: मंत्र का जाप करें।

सिंह

आपका राशि स्‍वामी सूर्य को माना जाता है जो आपको गणपति पूजा के दिन लाल रंग के वस्‍त्र धारण करने चाहिए और साथ ही मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। आप चाहें तो गणेश के साथ पूजा में लक्ष्‍मी माता को भी बैठा सकते हैं। इससे आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे और आपके घर में सुख समृद्धि आएगी। पूजा के दौरान ॐ नमस्तेतु नम: मंत्र का जाप करें।

कन्‍या

आपके राशि स्‍वामी बुध हैं और बुध की कृपा और गणेशजी की भक्ति मिलकर आपको बुद्धि प्रदान करते हैं। आपको गणपति स्‍थापना के लिए हरे रंग के वस्‍त्र पहनने चाहिए और साथ में खीर व फलों का भोग गणपति जी को अर्पित करना चाहिए। पूजा के दौरान ॐ अवनीश नम: मंत्र का जाप करें।

तुला

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र माने जाते हैं। शुक्र को भौतिक सुख और वैवाहिक संबंधों का कारक माना जाता है। गणेशजी की पूजा के लिए आपको नारंगी रंग के वस्‍त्र पहनने चाहिए और भोग में गणेशजी को नारियल के लड्डू चढ़ाएं। पूजा के दौरान ॐ गजकर्ण नम: मंत्र का जाप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi 2022,lord ganesha

वृश्चिक

वृश्चिक राशि का स्‍वामी मंगल को माना जाता है और आपको इस दिन लाल वस्‍त्र पहनकर गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा पूजा में लाल फूल जरूर रखें और गणेशजी को रोजाना मोदक का भोग लगाएं। इस प्रकार से पूजा करने वालों के हर संकट दूर होंगे। पूजा के दौरान ॐ विकट नम: मंत्र का जाप करें।

धनु

आपके राशि स्‍वामी बृहस्‍पति हैं और गणपति की पूजा में आपकी पीत वस्‍त्र पहनने चाहिए और गणेशजी को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी को पूरा सम्मान मिलेगा। पूजा के दौरान ॐ यशस्कर नम: मंत्र का जाप करें।

मकर

मीन राशि के स्‍वामी शनि माने जाते हैं। मकर राशि के जातक भगवान गणेश को नीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से बुरी शक्तियों से आपका बचाव होगा। इस दिन शक्ति विनायक की आराधना करनी चाहिए। गणेश जी को इलायची और लौंग चढ़ाना चाहिए। उन्हें पीले फूल चढ़ाना भी शुभ रहेगा। पूजा के दौरान ॐ यंजकाय नम: मंत्र का जाप करें।

कुंभ

आपके राशि स्‍वामी भी शनि हैं, लेकिन गणपति पूजा में आपको लाल रंग के कपडे़ पहनने चाहिए। कुंभ राशि वालों को सूखे मेवे का भोग लगाना चाहिए जिससे आप अपने कर्म के क्षेत्र में तरक्की कर सकें। कुंभ राशि वालों को भी ‘शक्ति विनायक’ गणेशजी की पूजा करना चहिए और पूजा के दौरान ॐ विश्वराजा नम: मंत्र का जाप करें।

मीन

मीन राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति माने जाते हैं। गणपति की पूजा में आपको नारंगी रंग के कपडे़ धारण करने चाहिए। बप्‍पा आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण करेंगे और आपको शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। गणपति जी को आपको मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। पूजा के दौरान ॐ शशि-वर्णम नम: मंत्र का जाप करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?