न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2021 : राशि के अनुसार करें गणेश के विशेष रूप का पूजन, मनोकामनाओं की होगी पूर्ती

राशि के अनुसार गणेश के विशेष रूप की पूजा की जाए तो यह ज्यादा प्रभावी और फलदायी साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 8:11:59

Ganesh Chaturthi 2021 : राशि के अनुसार करें गणेश के विशेष रूप का पूजन, मनोकामनाओं की होगी पूर्ती

गणेशोत्सव आने वाला हैं जो कि इस बार 10 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रहा हैं। इस दिन भक्तगण अपने घर पर गणपति जी का आगमन करते हैं और उनका पूजन किया जाता है। सभी गणपति जी के आशीर्वाद की कामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशि के अनुसार गणेश के विशेष रूप की पूजा की जाए तो यह ज्यादा प्रभावी और फलदायी साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है। तो आइये जानते हैं गणपति जी का कौनसा रूप आपका बेड़ापार करेगा।

मेष

इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की पूजा करनी चाहिए। "ॐ वक्रतुण्डाय हुं" मंत्र का जाप करें और छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

वृष

इस राशि के लोगों को विनायक स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। "ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं" का जाप करें। मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha,ganesh chaturthi 2021

मिथुन

इस राशि के लोगों को लक्ष्मी-गणेश की आराधना करनी चाहिए। "ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानायं स्वाहा" मंत्र का जाप करें। मूंग के लड्डू, लाल फल लका प्रसाद चढ़ाएँ।

कर्क

इस राशि के लोगों को एकदंत की अर्चना करनी चाहिए। "ॐ एकदंताय हुं" का जाप करें और मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर का प्रसाद चढ़ाएँ।

सिंह

इस राशि के लोगों को लंबोदर गणेश का पूजन करना चाहिए। "ॐ लंबोदराय नम:" मंत्र का जाप करें। छुआरा प्रसाद में चढ़ाएँ।

कन्या

इस राशि के लोगों को गजानन का पूजन शुभ रहेगा। "ॐ गं गणपतयै नमः" मंत्र का जाप करें और हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश का प्रसाद चढ़ाएँ।

तुला

इस राशि के लोगों को शक्तिविनायक का अर्चन करना चाहिए। "ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं" मंत्र का जाप करें। प्रसाद में मिश्री, लड्डू और केला चढ़ाएँ।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha,ganesh chaturthi 2021

वृश्चिक

इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की साधना करना चाहिए। "ॐ वक्रतुण्डाय हुं" मंत्र का जाप करना चाहिए। छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

धनु

इस राशि के लोगों को हरिद्रारूप की पूजा करनी चाहिए। "हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा" मंत्र का जाप करें और मोदक व केले का प्रसाद चढ़ाएँ।

मकर

इस राशि के लोगों के लिए लम्बोदर रूप शुभ हैं। "ॐ लम्बोदराय नमः" मंत्र का जाप करें। मोदक, किशमिश, तिल के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

कुंभ

कुंभ राशि के लिए सर्वेश्वर रूप कल्याणकारी हैं। "ॐ सर्वेश्वराय नमः" मंत्र का जाप करें। प्रसाद में गु़ड़ के लड्डू व हरे फल चढ़ाएँ।

मीन

इस राशि के लिए सिद्धि विनायक पूजनीय हैं। "ॐ सिद्धि विनायकाय नमः" मंत्र का जाप करें। बेसन के लड्डू, केला, बादाम का प्रसाद चढ़ाएँ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?