न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुडलक के लिए दिया जाता है लाफिंग बुद्धा, जानें घर में इन्हें स्थापित करने के नियम

वास्तु और फेंगशुई में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिनका घर में आगमन होना शुभकारी होता हैं और वे अपने साथ सकारात्मकता लेकर आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 8:09:17

गुडलक के लिए दिया जाता है लाफिंग बुद्धा, जानें घर में इन्हें स्थापित करने के नियम

वास्तु और फेंगशुई में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिनका घर में आगमन होना शुभकारी होता हैं और वे अपने साथ सकारात्मकता लेकर आती हैं। इन्हीं वस्तुओं में से एक हैं लाफिंग बुद्धा की मूर्ती जो वर्तमान समय में उपहार के तौर पर काफी प्रचलित हैं। इसे गुड लक के तौर पर उपहार में दिया जाता हैं जिसे घर में रखने से लोगों की किस्मत में बदलाव होता है। लेकिन यह तभी प्रभावी होता हैं जब इसकी स्थापना से जुड़ी सही जानकारी आपके पास हो। जी हां, लाफिंग बुद्धा घर में रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं लाफिंग बुद्धा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी...

कौन थे लाफिंग बुद्धा

जापान में भगवान बुद्ध के कई शिष्य थे। उन्हीं में एक थे होतेई। ऐसी मान्यता है जब होतेई बौद्ध धर्म को स्वीकार किया और उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हुआ तो उसके बाद वे जोर-जोर से हंसने लगे। अपनी इसी हंसी के कारण वह लोगों को हंसाते और सुखी रहने की सीख देने लगे। वहीं चीन में यह मान्यता है किर लाफिंग बुद्धा चीनी देवता हैं जिन्हें पुताइ नाम से वहां पर जाना जाता है। वे एक बौद्ध भिक्षुक थे और उन्हें मौज-मस्ती करना बहुत पसंद था। वे जहां भी जाते थे वहां अपना बड़ा गोलमटोल शरीर दिखाकर सभी को हंसाते थे। तभी से लोग इन्हें देवता की तरह मानने लगे और इनकी मूर्तियां घर में रखने लगे।

vastu tips,vastu tips in hindi,laughing buddha

लाफिंग बुद्धा के लाभ

घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है। आपके घर में कोई जादू-टोना करता है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लाफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए। घर में लाफिंग बुद्धा को रखने से सुख एवं समृद्धि आती है। कहा जाता है कि लाफिंग बुद्धा का संबंध धन से होता है और इसी कारण लोगों आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए लाफिंग बुद्धा की मदद लेते हैं। इतना ही नहीं लोग घर के अलावा व्यापार में लाभ के लिए इन्हें अपने कार्यस्थल पर रखते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

लाफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में रखते समय जगह का चुनाव सही ढंग से करें। लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों। लेकिन लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को भूलकर भी मुख्य दरवाज़े के सामने न रखें। इसे अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को आकर्षित करती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,laughing buddha

घर में यहां रखें लाफिंग बुद्धा

वैसे लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा कई तरह की मिलती है, लेकिन अगर आप धन की कमी को झेल रहे हैं, तो इसके लिए घर में धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को स्थापित करें। मान्यता है कि इनकी इस प्रतिमा को घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने रखें। यहां प्रतिमा को जमीन से 30 इंच या फिर ज्यादा से ज्यादा 32 इंच की ऊंचाई पर रखना अच्छा होता है। ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और धन के लिए आय के नए आयाम खुलेंगे।

यहां न रखें प्रतिमा

कई बार लोग लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को बिना जानकारी के ऐसी जगह रख देते हैं, जिसे वास्तु के मुताबिक ठीक नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को किचन, खाने के एरिया, बेडरूम और टॉयलेट में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ये एक तरह की भूल होती है और ऐसे में आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

कौनसे लाफिंग बुद्धा रखें

- किस्मत के बंद दरवाजे खोलने के लिए घर में लेटे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए।
- जिस घर में पैसों की कमी हो, उन्हें घर में करने के लिए धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा रखने चाहिए।
- बिजनेस में तरक्की की कामना हो तो हाथ में थैला पकड़े हुए लॉफिंग बुद्धा को घर लाना चाहिए।
- घर व जीवन में नेगेटिविटी छाई हो तो ड्रैगन पर बैठे लॉफिंग बुद्धा को रखना शुभ होता है।
- सुख-समृद्धि पाने के लिए घर में हंसते व बैठे हुए लॉफिंग बुद्धा को रखना चाहिए।
- एक हाथ में सिक्का और दूसरे हाथ में पंखा लिए हुए लाफिंग बुद्धा को घर रमें रखने से जीवन में खुशहाली आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?