न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है लाल चंदन, जरूर आजमाए ये उपाय

कोरोना हमारे जीवन में सेहत, व्यापार, परिवार से जुड़ी कई परेशानियां लेकर आया हैं जिन्हें दूर करने के लिए आज हम आपको लाल चंदन से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 8:58:41

आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है लाल चंदन, जरूर आजमाए ये उपाय

चंदन का पूजा-अर्चना में बहुत महत्व माना जाता हैं जिससे किया गया तिलक मन और चित्त को शांत रखता हैं, खासतौर से लाल चंदन का तिलक। यह लाल चंदन आपकी सोई हुई किस्मत को जगाने का भी काम करता हैं। जी हां, तंत्र शास्त्र में लाल चंदन से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जो आपकी परेशानियों को दूर करने का काम करते है। कोरोना हमारे जीवन में सेहत, व्यापार, परिवार से जुड़ी कई परेशानियां लेकर आया हैं जिन्हें दूर करने के लिए आज हम आपको लाल चंदन से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। ये उपाय आपकी तकलीफों को दूर कर जीवन में खुशियों का संचार करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

समस्याएं खत्म होने लगेंगी


घर में आए दिन कोई न कोई समस्या बनी रहती है तो यह उपाय आपकी काफी मदद करेगा। इसके लिए आप गुरु पुष्य नक्षत्र के एक दिन पहले चंदन के पेड़ की जड़ पर पीले चावल और जल चढ़ाकर धूप-दीप दिखाएं और प्रार्थना करें। फिर दूसरे दिन गुरु पुष्य नक्षत्र में पेड़ की थोड़ी लकड़ी लाकर एक लाल कपड़े में बांधकर मेन गेट पर टांग दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी समस्याएं खत्म होने लगेंगी और परेशानियां खुशियों में बदलने लगेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,laal chandan remedies

अटके हुए धन की होगी प्राप्ति

तंत्र शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब के फूल और रौली को एक साथ इकट्ठा करके माता लक्ष्मी के सामने लाल कपड़े में रख दें। फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें। इसके बाद लाल कपड़े को जहां आप धन रखते हैं, जैसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनना शुरू हो जाते हैं और अटके हुए धन की प्राप्ति होने लगती है। इस उपाय को फिर से शुभ मुहूर्त में 6 महीने बाद करें।

व्यवसाय की रुकावट होगी खत्म


तंत्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों को बिजनस में नुकसान हो रहा है या फिर कारोबार में रुकावट आ गई है तो गुरुवार के दिन लाल चंदन में हल्दी मिलाकर गंगाजल के साथ मेन गेट और चौखट पर छिड़क दें। इसके बाद स्वास्तिक बनाकर हर रोज धूप-दीप दिखाएं। ऐसा करने से व्यवसाय में रुकावट खत्म होने लगेगी और आपके कोष में वृद्धि होने लगेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,laal chandan remedies

घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि

जिन लोगों के हर का में बाधाएं आती रहती हैं तो लाल चंदन की माला काली माता के किसी सिद्ध मंत्र का जप करें, ऐसा करने से आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होने लगेंगी। वहीं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का लाल चंदन से तिलक लगाने पर देवी मां प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, ऐसा मान्यताएं कहती हैं।

आय के बनने लगेंगे नए स्रोत


धन लाभ के लिए शनिवार के दिन उड़द की दाल के दो बड़े बना लें। इसके बाद इन पर थोड़ा दही और लाल चंदन का टीका लगाकर पीपल के पेड़ के नीचे चुपचाप रख देना चाहिए। ध्यान रखें ऐसा करते समय कोई आपको न देखें। तंत्र शास्त्र के अनुसार, ऐसा लगातार आप चार शनिवार करते रहने चाहिए। इससे रुपए-पैसों की बचत होगी और आय के नए स्रोत बनने लगते हैं।

प्रॉपर्टी संबंधित समस्याएं होंगी खत्म


अगर किसी व्यक्ति की वजह से पैतृक संपत्ति मिलने में परेशानी हो रही है तो चितकबरी कौड़ियों को पीसकर पाउडर बना लें और फिर उसमें लाल चंदन मिला लें। इसके बाद हर रोज चुटकी भर पाउडर उस व्यक्ति के ऊपर डाल दें, जिसकी वजह से प्रॉपर्टी मिलने में परेशानी आ रही हो। ऐसा करने से प्रॉपर्टी संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं, जैसा आप कहेंगे, वह व्यक्ति वैसा ही करेगा, ऐसा मान्यताएं कहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका