न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान्हा की कृपा पाने के लिए इस तरह करें घर में रखें लड्डू गोपाल की पूजा, चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कान्हा की कृपा पाने के लिए किस तरह घर में लड्डू गोपाल की पूजा की जाए और उन्हें क्या चीजें चढ़ानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 7:45:55

कान्हा की कृपा पाने के लिए इस तरह करें घर में रखें लड्डू गोपाल की पूजा, चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं

हर साल भाद्रपद की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस बार यह आज 19 अगस्त को मनाई जा रहा हैं। जन्‍माष्‍टमी पर भगवान कृष्‍ण के बाल रूप का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है और उन्‍हें 56 भोग लगाकर पालने में झूला झुलाकर लल्‍ला के घर आने की खुशियां मनाई जाती हैं। कई लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल स्थापित करते हैं और उन्हीं की पूजा करते हैं। जन्‍माष्‍टमी का त्यौहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाए तो घर में आनंद और खुशियों का माहौल बनता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कान्हा की कृपा पाने के लिए किस तरह घर में लड्डू गोपाल की पूजा की जाए और उन्हें क्या चीजें चढ़ानी चाहिए।

नियमित तौर पर ऐसे करें भगवान कृष्ण की पूजा

अगर अपने ने लड्डू गोपाल की सेवा ली हुई है तो आप मासिक धर्म के दौरान इस बात का ख्याल रखें की आपको भगवान का स्पर्श नहीं करना है। सेवा के दौरान लड्डू गोपाल को रोजाना स्नान और चार समय भोग लगाना होता है। तो ऐसे में आप किसी दूसरे से प्रसाद बनवाकर उन्हें भोग लगा सकती हैं। इस दौरान अपनी रसोई का खाना न खिलाएं। आप चाहें तो उन्हें बाहर से जैसे बिस्कुट, ब्रेड लाकर खिला सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,krishna janmashtmi,lord krishna

लड्डू गोपाल को जरुर चढ़ाएं ये प्रिय वस्तुएं

बांसुरी

आप श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं। बांसुरी श्रीकृष्ण को बहुत ही पसंद है। इसकी मीठी धुन से भगवान श्रीकृष्ण पूरे वृंदावन को मोह लेते थे। मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी रखने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनती है।

गाय रखें

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, श्रीकृष्ण गोमाता की भी बहुत ही सेवा किया करते थे। कान्हा जी को गोमाता से बहुत लगाव था। इसलिए लड्डू गोपाल को लगाए जाने वाले भोग के लिए गाय का घी ही इस्तेमाल किया जाता है। जन्माष्टमी की पूजा में आप गोमाता की मूर्ति रख सकते हैं।

धनिया पंजीरी

ज्योतिषाशास्त्रों के अनुसार, धनिया को धन से जोड़ा जाता है। आप जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पूजा के लिए धनिया पंजीरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी भी बहुत ही पसंद है। पूजा में आप धनिया पंजीरी का भोग श्रीकृष्ण को लगा सकते हैं।

माखन-मिश्री

मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण को बचपन से ही माखन और मिश्री बहुत पसंद था। वह अपने दोस्तों के साथ इसे चुराने भी जाया करते थे। इसलिए उनके भोग में माखन मिश्री का विशेष रुप से इस्तेमाल किया जाता है। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग भी लगाया जाता है।

मोर पंख

भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख का भी विशेष महत्व होता है। उनकी प्रिय वस्तुओं में मोर-मुकुट भी शामिल है। इसलिए मान्यताओं के अनुसार, कान्हा जी की पूजा में आप मोर पंख का इस्तेमाल भी जरुर करें। मान्यताओं के अनुसार, यहां मोर पंख होता है। वहां पर नकरात्मकता भी नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,krishna janmashtmi,lord krishna

बाल गोपाल की पूजा के नियम

- प्रतिदिन सबसे पहले स्नान करने के बाद बाल गोपाल की पूजा और भोग लगाना चाहिए।
- बाल गोपाल की पूजा में प्रयोग किए जाने वाले बर्तन को जरूर साफ करें।
- बाल गोपाल को शुद्ध जल और गंगाजल से प्रतिदिन स्नान जरूर करवाना चाहिए।
- स्नान करवाने के बाद चंदन का टीका लगाएं।
- बाल गोपाल के कपड़ों को रोजाना बदलें। इसके अलावा दिन के अनुसार अलग-अलग रंग वाले कपड़े ही पहनाएं जैसे सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को नारंगी, शनिवार को नीला और रविवार को लाल कपड़ा।
- लड्डू गोपाल को मक्खन,मिश्री और तुलसी के पत्ते बहुत पसंद होता है। इसलिए भोग में रोजाना इसे जरूर शामिल करें।
- रोजाना लड्डू गोपाल के श्रृंगार में उनके कान की बाली, कलाई में कड़ा, हाथों में बांसुरी और मोरपंख जरूर होना चाहिए।
- श्रृंगार के बाद सबसे पहले भगवान गणेश की आरती उतारे फिर लड्डू गोपाल की।
- आरती के बाद अपने हाथों से उन्हें भोग लगाएं, झूला झूलाएं और फिर झूले में लगे परदे को बंद करना ना भूले।
- सुबह और शाम के दोनों वक्त लड्डू गोपाल की आरती और भोग लगाना जरूरी होता है।
- शुभ अवसर और त्योहार पर उन्हें नए कपड़े और पकवान का भोग जरूर लगाएं।
- बाल गोपाल की पूजा और भोग लगाएं बिना खाना नहीं खाना चाहिए। उन्हें भोग लगाने के बाद भोजन प्रसाद बन जाएगा।
- घर में बाल गोपाल हैं तो मांस-मदिरा का सेवन, गलत व्यवहार और अधार्मिक कार्यों से बचना चाहिए।
- रात को सोने से पहले बाल गोपाल को सुलाने के बाद ही सोएं।
- होली, दीपावली और जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर इनकी विशेष रूप से पूजा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?