न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं की उंगलियों से जानें, पति और घर के लिए होगी वे कितनी भाग्यशाली

हर लड़के के मन में विचार आता है कि उसे जीवनसाथी के रूप में एक गुणी और उसके परिवार को संभालने वाली पत्नी मिले ताकि उसकी जीवन में खुशहाली बनी रहे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कियों की अंगुलियों की बनावट के आधार पर ये जाना जा सकता है, वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Sep 2022 7:49:33

महिलाओं की उंगलियों से जानें, पति और घर के लिए होगी वे कितनी भाग्यशाली

ज्योतिष शास्त्र के ही एक प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आंकलन किया जाता है। इनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं महिलाओं के उंगलियों के संरचना की जिससे उनके गुणों को समझा जा सकता हैं। हर लड़के के मन में विचार आता है कि उसे जीवनसाथी के रूप में एक गुणी और उसके परिवार को संभालने वाली पत्नी मिले ताकि उसकी जीवन में खुशहाली बनी रहे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कियों या महिलाओं की अंगुलियों की बनावट के आधार पर ये जाना जा सकता है, वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी। आइये जानते हैं इसके बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by finger shape

छोटी और पतली उंगलियां होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी लड़की की उंगलियों का आगे का हिस्सा पतला तथा सारे पर्व एक समान हों तो ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। ये अपनी पति की हर छोटीबड़ी बात का ख्याल रखती हैं तथा इनके होने से ससुराल का माहौल खुशनुमा बना रहता है। वहीं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां पैसे खर्च करने के मामले में बड़ी कंजूस होती हैं।

मोटी और छोटी उंगलियां


हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो, जिन महिलाओं के हाथ की उंगलियां मोटी और साथ में छोटी भी हों तो ऐसी महिलाएं अपनी ही धुन में मस्त रहती हैं। ऐसी महिलाएं साफ दिल की होती हैं। माना जाता है कि इस आकार की उंगली वाली महिलाएं छल कपट से दूर रहती हैं। हालांकि मोटी और छोटी उंगली वाली महिलाओं के बारे में यह भी माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने काम के प्रति थोड़ी कम जिम्मेदार मानी जाती हैं।

बीच की उंगली


यदि किसी औरत के हाथ के बीच की उंगली आसपास की उंगलियों की अपेक्षा अधिक बड़ी है, तो हस्तरेखा विज्ञान के हिसाब से ऐसी महिला काफी ईमानदार होती है। यदि किसी महिला के बीच की उंगली सामान्य की तुलना में लंबी अर्थात बाकि उंगलियों की तुलना में लंबी (लेकिन बहुत ज्यादा लंबा नहीं) हो तो ऐसी स्त्री गंभीर स्वभाव वाली होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by finger shape

भरी हुई उंगलियां होना

जिन लड़कियों की उंगलियां मोटी तथा भरी हुई होती हैं उनके बारे में माना जाता है कि ये लड़कियां अपने रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं। अगर कभी इनका अपने पति या ससुराल वालों से विवाद हो भी जाए तो ये अपने स्वभाव से बड़ी ही जल्दी स्थिति को संभाल लेती हैं। हालांकि मोटी उंगली वाली महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति थोड़ी कम होती है और इनका स्वभाव भी कुछ खर्चीला होता है।

गोल तथा लंबी उंगलियों वाली लड़कियां


सामुद्रिक शास्त्र के कहता है कि अगर किसी लड़की की उंगलियां गोल तथा लंबी-लंबी हैं तो ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत सौभाग्यशाली होती हैं और हर परिस्थिति में अपने पति के साथ डटकर खड़ी रहती हैं। वहीं इन लड़कियों में व्यवसायिक गुण भी होते हैं जो शादी के बाद अपने पति के कार्यों में उनका खूब सहयोग करती हैं। इसलिए जिन लड़कों की शादी ऐसी उंगलियों वाली लड़कियों से होती है उनका जीवन खुशियों से भर जाता है।

लंबी और पतली उंगलियां


यदि किसी महिला के हाथ की उंगलियां लंबी और पतली होती हैं वो काफी क्रिएटिव होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं खुद पर निर्भर रहने वाली होती हैं अर्थात सामने वाले दूसरे शख्स से बहुत ज्यादा आशा नहीं रखती हैं। ऐसी महिला के बारे में माना जाता है कि ये गर्लफ्रेंड, पत्नी, दोस्त जैसे रिश्तों को बहुत अच्छे से निभाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका