न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों के रंग से जानें इंसान का व्यक्तित्व, ये खोलती हैं आपकी पर्सनैलिटी के राज

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग से व्यक्ति का मिजाज जाने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह आंखों के रंग से इंसान का व्यक्तित्व जाना जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 7:27:54

आंखों के रंग से जानें इंसान का व्यक्तित्व, ये खोलती हैं आपकी पर्सनैलिटी के राज

हर इंसान का अपना अलग व्यक्तित्व और व्यवहार होता हैं जो दूसरों के साथ उसके संबंध कैसे रहेंगे यह तय करता हैं। ऐसे में व्यक्ति के व्यवहार को जानने में मदद करती हैं उनकी आंखें। हर एक इंसान के लिए उसकी आंखें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इन्हें इंसान की आत्मा की खिड़की माना गया है। आंखों को पढ़कर हम किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। आंखें केवल हमारी भावनाओं का ही आईना नहीं होती हैं बल्कि ये हमारी पर्सनैलिटी से जुड़े कई राज भी खोलती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग से व्यक्ति का मिजाज जाने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह आंखों के रंग से इंसान का व्यक्तित्व जाना जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

काली आंखें वाले लोग


ऐसे लोगों का आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है, ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते। ऐसे लोग एक अलग ही शख्सियत के मालिक होते है। इनके हर कार्य में विश्वास झलकता है और अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है। ये अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं और कोई भी फैसला बहुत सोच विचार कर लेते हैं। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। साथ ही काली आंखों वाले लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत केयरिंग होते हैं।

धुंधली आंखें वाले लोग


धुंधली आंखों वाले लोग काफी एनर्जेटिक होते हैं और इन्हें रोमांच पसंद आता है। ये समय के साथ हर स्थिति में ढल जाते हैं और इनमें एक नैचुरल मैनर्स एथिक्स होता है। ये साहसी होते हैं और इन्हें हमेशा कुछ अलग करने का मन होता है। जिसके कारण लोग इनकी तरफ आसानी से वे आकर्षित हो जाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,personality by eyes,eyes colour

भूरी आंखों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी आंखों वाले अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते है। इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती। लेकिन ये बहुत उदारवादी होते है। ये लोग बहुत जल्दी लोगों में घुल-मिल जाते है इनमें हरदम कुछ नया करने का जज्बा रहता है, रचनात्मकता इनका प्रमुख गुण होता है। ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते है, लेकिन विश्वास और प्यार के मामले में इन पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोग मजाकिया किस्म के होते है, लेकिन रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं रहते। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहना जानते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। हालांकि इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी भी आ जाता है।
जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती है, उनमें बहुत गहराई होती है।

हरी आंखों वाले लोग


जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती है, उनमें बहुत गहराई होती है। ये हमेशा फिट और तरोताजा दिखाई देंगे। ऐसे लोग जल्दी से अपने मन की बात नहीं बताते। दिखने में सुंदर और आकर्षक होते है, लेकिन मन में ईर्ष्या की भावना होती है। कोई भी नए काम करने से इन्हें परहेज नहीं होता। बुद्धिमानी से निर्णय लेने की क्षमता होती है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आंखें कंजी या हल्के पीले रंग की होती हैं वह लोग मौजमस्ती और रोमांच पसंद करते हैं।

हेजल रंग


जिन लोगों की आंखें हेजल रंग की होती हैं वह बहुत सकारात्मक स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में एडवेंचर बहुत पसंद है लेकिन रूटीन लाइफ फॉलो करना इन्हें नापसंद है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में बहुत बोल्ड और हिम्मत वाले होते हैं। लेकिन ऐसे लोग अपने राज को दूसरों से छुपा कर रखते हैं। इन लोगों की सबसे बड़ी खामी यह होती है कि यह लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। यह जिस भी नए रिश्ते में प्रवेश करते हैं वह बहुत जल्दी टूट जाता है। लेकिन जब इन्हें कोई सच्चा साथी मिल जाता है तब इनकी जिंदगी खुशहाल हो जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,personality by eyes,eyes colour

पीली आंखों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आंखें कंजी या हल्के पीले रंग की होती हैं वह लोग मौजमस्ती और रोमांच पसंद करते हैं। ऐसे लोग समय के साथ चलना और परिस्थितयों के साथ ढलना जानते हैं। वैसे तो ऐसे लोग साहसी होते हैं, लेकिन एक ही तरह की ज़िंदगी से जल्दी ऊब जाते हैं। साथ ही ये लोग अपने राज छुपाकर रखते हैं। लेकिन ये बातचीत करने में माहिर होते हैं और ये पहली मुलाकात में सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं।

नीली आंखों वाले लोग


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नीली आंखों वाले जीवन में स्थिरता की चाहत रखते है। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते है। इन्हें शांत जीवन जीना पसंद होता है ।अपने से ज्यादा दूसरों की खुशी में खुश रहते है। इसके लिए कभी-कभी अपना नुकसान भी कर लेते है। ये लम्बे चलने वाले संबंधों में यकीन रखते है।

ग्रे आंखों वाले लोग


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ग्रे रंग की आंखों वाले लोग सशक्त और विनम्र स्वभाव के होते हैं। यह अधिकतर भावनात्मक होते हैं और इसलिए अपने प्रेम या किसी रिश्ते के प्रति बेहद गंभीर रहते हैं। उनके अंदर नेतृत्व क्षमता भी होती है। अपनी विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक बुद्धि से वे किसी भी परिस्थिति में त्वरित निर्णय ले लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका