न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्यक्ति की गर्दन बताती है बहुत कुछ, बनावट से करें व्यक्तित्व की पहचान

व्यक्ति की गर्दन के बारे में जिसकी बनावट और संरचना से व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 7:35:40

व्यक्ति की गर्दन बताती है बहुत कुछ, बनावट से करें व्यक्तित्व की पहचान

ज्योतिष की शाखा समुद्रशास्त्र के मुताबिक़ व्यक्ति के हाव-भाव और शारीरिक बनावट से उसके व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती हैं। शरीर के अंगों की बनावट व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं व्यक्ति की गर्दन के बारे में जिसकी बनावट और संरचना से व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती हैं। गर्दन की लंबाई, मोटाई या आकार से व्यक्ति के आने वाले समय का आंकलन भी किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

टेढ़ी गर्दन

समुद्रशास्त्र की मानें तो जिन लोगों की गर्दन टेढ़ी होती है वो अपने ख्यालों में खोए रहते हैं और कई बार विचारों को व्यक्त करने में भी इनको परेशानी होती है। यही वजह है कि यह लोगों का भरोसा जल्दी नहीं जीत पाते। इनको इधर-उधर की करने में महारत हासिल होता है। हालांकि यह अपनी सक्रियता बढ़ाएं तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।

सामान्य से छोटी गर्दन

जिन लोगों की गर्दन सामान्य आकार से छोटी होती है। ऐसे लोगों को बहुत सीधा माना जाता है। साथ ही यह कम बोलते हैं और मेहनती होते हैं। यह अपने काम पर ध्यान देने वाले और किसी पर भी आसानी से भरोसा करने वाले होते हैं। ये फन लविंग और इरादों के पक्के होते हैं। इनकी विनम्रता लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। हालांकि कई लोग इनको धोखा दे सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by neck

सीधी गर्दन

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन सीधी होती है, वह स्वाभिमानी माने जाते हैं। ऐसे लोग अपने बलबूते पर अपनी पहचान बनाते हैं। इनको किसी से भी सहायता लेना पसंद नहीं आता, यह अपने नियमों के अनुसार जिंदगी को जीने वाले होते हैं। हालांकि यह बहुत अच्छे दोस्त होते हैं और अपने दोस्तों का हर हाल में साथ देते हैं।

आदर्श गर्दन

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन की लंबाई और चौड़ाई एक समान होती है, वह काफी आदर्शवादी होते हैं। ऐसे लोग समाज कल्याण के लिए भी हमेशा आगे आते हैं। मेहनत से ऐसे लोग कभी भी मुंह नहीं चुराते। लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में भी इनको ज्यादा समय नहीं लगता। हालांकि इनको दूसरों से एहसान लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है।

पतली गर्दन

जिन लोगों की गर्दन पतली होती है, उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उनमें आलस्य देखा जा सकता है। इसी वजह से बीमारियों की चपेट में भी यह जल्दी आ सकते हैं। ये कम महत्वाकांक्षी और ज्यादा बोलने भी पसंद नहीं करते। हालांकि अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए यदि यह योग, व्यायाम करें तो जीवन की हर परेशानी दूर हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by neck

गर्दन झुकाकर चलने वाले व्यक्ति

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति गर्दन झुकाकर चलते हैं, वह काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य पूरी तरह साथ देता है। साथ ही यह किसी भी काम में जी नहीं चुराते, हर कार्य को उत्साह से करना पसंद करते हैं। ऐसी गर्दन वाले लोग जल्दी सफलता प्राप्त करते हैं।

सुराही जैसी गर्दन

जिन लोगों की गर्दन सुराही की तरह लंबी और लचीली होती है, समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे लोग कला के प्रेमी माने जाते हैं। ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। साथ ही ये बहुत उदार और शांत स्वभाव के माने जाते हैं। इसके साथ ही इनका व्यवहार भी बहुत अच्छा होता है और अपना जीवन सुख से जीते हैं।

आवश्यकता से अधिक लंबी गर्दन

जिन लोगों की गर्दन आवश्यकता से अधिक लंबी होती है वो सत्य के मार्ग पर चलने वाले और धैर्यवान लोग होते हैं। ये अपनी मेहनत के दम पर हर भौतिक चीजों का सुख प्राप्त करते हैं। यह अपने हर काम को गंभीरता और उत्साह के साथ करते हैं। ये लोग विश्वसनीय होते हैं और इन पर अच्छे से भरोसा किया जा सकता है। ऐसी गर्दन वाली बुद्धिमान और शक्ति संपन्न होते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?