न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्‍तुदोष का कारण बनती हैं बाथरूम में रखी ये चीजें, घर में होता हैं नकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाथरूम में कुछ चीजें रखना वर्जित हैं जो वास्‍तुदोष का कारण बनते हुए नकारात्मकता का संचार करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 7:44:03

वास्‍तुदोष का कारण बनती हैं बाथरूम में रखी ये चीजें, घर में होता हैं नकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु एक ऐसी विधा हैं जिसमें बताए गए नियम जीवन की सकारात्मकता को तय करते हैं। वास्‍तु के अनुसार घर का हर हिस्सा आपके जीवन की तरक्की और खुशियों में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं बाथरूम के वास्तु की। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाथरूम में कुछ चीजें रखना वर्जित हैं जो वास्‍तुदोष का कारण बनते हुए नकारात्मकता का संचार करती हैं। बाथरूम में रखी ये चीजें घर से रुपया-पैसा और धन समृद्धि को दूर करती हैं। किसी भी प्रकार के वास्तुदोष से बचने के लिए आपको यहां बताई जा रही चीजों को बाथरूम से दूर कर देना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

फोटो न लगाएं


आपके स्‍नान करने के स्‍थान यानी कि बाथरूम में भूलकर भी कोई तस्‍वीर या फिर फोटो लगानी चाहिए। ऐसा होने पर नेगेटिव एनर्जी उत्‍पन्‍न होता है और दोष बढ़ता है।

गैजेट का इस्‍तेमाल


अक्‍सर देखने में आता है कि कुछ लोग नहाने के टब में या फिर टॉयलट सीट पर बैठकर फोन चलाते हैं। ऐसा यदि आप भी करते हैं तो तत्‍काल बंद करें। इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट और मशीनों का संबंध शनि और राहु से होता है। बाथरूम में इनका प्रयोग करने से शनि और राहु का दोष लगता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,bathroom vastu tips

खराब पानी का नल

यदि आपके बाथरूम में ऐसा नल है जिससे पानी टपकता रहता है तो आपको उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा नल घर में धन हानि का कारण बनता है और आपका पैसा व्यर्थ के कार्यों में जाता है।

ऐसी न हो बाल्‍टी


बाथरूम में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्‍यान रखें और बाल्‍टी व मग भूल से भी गंदा नहीं रहना चाहिए। बाथरूम में बेहतर होगा कि हल्‍के नीले रंग की बाल्‍टी का प्रयोग करें। बाथरूम में खाली बाल्टी कभी भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी बाल्टी घर में दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में हमेशा बाल्टी में पानी भरकर रखने की सलाह दी जाती है।

चप्‍पल न हों ऐसी


कुछ लोग अपने घर में बाथरूम के लिए चप्‍पले अलग रखते हैं। ऐसा करने में कोई बुराई भी नहीं है। लेकिन ध्‍यान रखें कि यह चप्‍पल बाथरूम के अंदर न रखें और न ही ये टूटी हुई होनी चाहिए। ऐसी चप्पलें घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं।

टॉयलट सीट

आपके बाथरूम में टॉयलट सदैव साफ-सुथरी रहनी चाहिए। गंदी टॉयलट सीट जहां सेहत को नुकसान पहुंचाती है वहीं दोषपूर्ण भी मानी जाती है। ऐसा बाथरूम घर में दुखों का कारण बनता है।

टूटे हुए बाल


कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाते वक्‍त बाल धोते हैं और टूटे हुए बालों को वहीं छोड़ देते हैं। ऐसा करना शास्‍त्रों में दोषपूर्ण माना गया है। भूलकर भी ऐसा न करें।

vastu tips,vastu tips in hindi,bathroom vastu tips

टूटा दर्पण

अगर आपके बाथरूम में लगा शीशा किसी कारण से टूट गया है तो उसे बदल दें और अगर यह गंदा है तो इसे तुरंत साफ कर दें। शीशे का गंदा या टूटा रहना भी एक दोष है। यदि आप बाथरूम में टूटे हुए शीशे का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके घर में आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। पहली बात शीशा टूटा हुआ नहीं होना चाहिए और कभी भी टॉयलेट के सामने आपको शीशा नहीं लगाना चाहिए।

बाथरूम में अंधेरा


भले ही आपको ये बात सुनकर आश्चर्य हो लेकिन घर में बाथरूम ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां पर्याप्त रोशनी आती हो। यदि बाथरूम में हमेशा अंधेरा रहता है तो ये आपके जीवन में नकारात्मकता का कारण बन सकता है।

पौधे


दरअसल पौधों का संबंध शुद्धता और सात्‍विकता से माना गया है। इसलिए बाथरूम में इन्‍हें लगाना सहीं नहीं है। खास तौर पर अटेंच्‍ड लैट बाथ में तो भूलकर भी न लगाएं।

भीगे हुए कपड़े


महिलाओं की ख़ास आदत होती है बाथरूम में पानी में कपड़े भिगोकर रखने की। लेकिन यदि वास्तु की मानें तो कभी भी आपको घर के बाथरूम के अंदर कपड़े भिगोकर नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में नेगेटिविटी आती है।

बाथरूम में कबाड़


कुछ लोगों की आदत होती है कि घर का फालतू सामान और कबाड़ बाथरूम में रख देते हैं। बाथरूम स्‍नान का स्‍थान होता है न कि कबाड़ रखने का स्‍थान, इसलिए भूलकर भी ऐसा न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका