न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्स में रखें ये 7 चीजें, कभी नहीं करना पड़ेगा धन की कमी का सामना

वास्तु के अनुसार आपके पर्स में ऐसी चीजें रखी जानी चाहिए जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें ताकि उनके आशीर्वाद से आपको कभी भी धन की कमी का सामना ना करना पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पर्स में रखने से आपके पास धन हमेशा टिका रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 9:56:43

पर्स में रखें ये 7 चीजें, कभी नहीं करना पड़ेगा धन की कमी का सामना

धन की इच्छा हर इंसान को होती हैं जो उसकी जरूरतों को पूरा करती हैं। इसके लिए इंसान कड़ी मेहनत करता हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे बनते हैं कि मेहनत के बावजूद व्यक्ति के पर्स में पैसे नहीं रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता हैं कि सुबह पैसों से भरा पर्स शाम होते-होते खाली हो जाता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं वास्तु से जुड़ी चीजों की जानकारी होने की। जी हां, वास्तु के अनुसार आपके पर्स में ऐसी चीजें रखी जानी चाहिए जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें ताकि उनके आशीर्वाद से आपको कभी भी धन की कमी का सामना ना करना पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पर्स में रखने से आपके पास धन हमेशा टिका रहेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में

चावल


महालक्ष्मी को चढ़ाएं चावल को कागज की पुड़िया में बांधकर पर्स में रखने से भी धन संबंधी समस्या दूर होती है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी से संबंधित अनुकूल फल प्राप्त होते हैं। साथ ही सुख और धन संपत्ति में बढोतरी होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,things in wallet,maa laxmi

मां लक्ष्मी की तस्वीर

आप पर्स में एक मां लक्ष्मी की तस्वीर भी जरुर रखें। आप मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखें, जिसमें वह बैठी हुीू मुद्रा में हो, इससे भी आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पर्स में श्रीयंत्र भी रख सकते हैं। श्रीयंत्र को पर्स में रखने से शुभ फल प्राप्त होता है। श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है।

सोने-चांदी का सिक्का


वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपको पर्स में सोने या चांदी का सिक्का जरुर रखना चाहिए। लेकिन इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि सिक्का पर्स में रखने से पहले मां लक्ष्मी को जरुर अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

गोमती चक्र


आप अपने पर्स में मां लक्ष्मी से संबंधित गोमती चक्र, समुद्री कौड़ी, कमल गट्टे आदि भी रख सकते हैं। इनमें से कोई भी चीज पर्स में रखने से पहले थोड़ी देर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें।

vastu tips,vastu tips in hindi,things in wallet,maa laxmi

पीपल का पत्ता

पीपल के पत्ते को पर्स में रखने से भी धन की प्राप्ति होती है। लेकिन एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि पीपल के पत्ते खंडित ना हो। पीपल के पत्ते को पर्स में रखने से पहले उसकी विधिवत पूजा करें अर्थात् पीपल के पत्ते पर कुमकुम या रोली से श्रीयंत्र लिखें। पीपल के पत्ते को शनिवार के दिन पर्स में रखना सबसे उत्तम होता है। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि पीपल के पत्ते को पर्स में ऐसी जगह रखें कि यह किसी को नजर ना आए।

शीशा


शास्त्रों के मुताबिक, पर्स में शीशे का एक छोटा टुकड़ा भी जरुर रखना चाहिए। इससे आपके पर्स में हमेशा पैसा रहेगा और कभी भी पर्स खाली नहीं होगा। शीशे के अलावा आप पर्स में गोमती चक्र भी रख सकते हैं।

रखें लाल रंग का कागज


लाल रंग का कागज भी रखना बहुत सहायक माना जाता है। इस कागज में अपनी कोई इच्छा लिखकर उशे रेशमी धागे से बांध कर पर्स में रखें। इससे आपकी इच्छा जरुर पूरी होगी और मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका