न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दांपत्य जीवन में मधुरता लाने का काम करेंगे करवा चौथ पर किए गए ये उपाय

इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन अगर आप कुछ विशेष उपाय कर लेती हैं तो पति-पत्नी के बीच जिंदगी में हमेशा प्यार बना रहता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करवा चौथ के दिन करके दांपत्य जीवन में मधुरता लाई जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 8:08:36

दांपत्य जीवन में मधुरता लाने का काम करेंगे करवा चौथ पर किए गए ये उपाय

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं और आए दिन कई तरह के व्रत आते हैं। आने वाले दिनों में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत आने वाला हैं जो कि सुहागिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व रखता हैं। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए महिलाऐं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन अगर आप कुछ विशेष उपाय कर लेती हैं तो पति-पत्नी के बीच जिंदगी में हमेशा प्यार बना रहता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करवा चौथ के दिन करके दांपत्य जीवन में मधुरता लाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

बरगद के पेड़ का उपाय


यदि पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक नहीं है या फिर अक्सर ही दोनों के बीच में लड़ाई होती रहती है तो ऐसे में करवा चौथ के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर उस पर लाल रंग से वह चीजें लिख दें, जो आप अपने पति में देखना चाहती हैं। इसके बाद इस पत्ते को गोल मोड़ कर अपने सिर से 7 बार घुमाकर शाम के समय किसी बहती हुई नदी या जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको अच्छे संकेत मिलने लगेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,karva chauth 2022

गजानन को चढ़ाएं गुड़ की 21 गोलियां

अगर पति आप पर ध्यान नहीं देता है। अक्सर आपसे दूर-दूर रहता है तो आप करवा चौथ वाले दिन माता गौरी के पुत्र गजानन की आराधना करें। उस दिन दुर्वा के साथ गुड़ की 21 गोलियां बनाकर गजानन को अर्पित करें। ऐसे करने से पति में वियोग की भावना हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

गोमती चक्र का उपाय


यदि पति और पत्नी के रिश्ते में अविश्वास आ जाए तो फिर पति-पत्नी का रिश्ता ठीक से नहीं चल पाता। ऐसे में यदि किसी पति-पत्नी के बीच विश्वास की कमी है तो करवा चौथ के दिन लाल रंग के रेशमी कपड़े में दो गोमती चक्र और 50 ग्राम पीली सरसों बांधकर, एक कागज पर अपने पति का नाम लिखकर साथ में बांधें। अब इस पोटली को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां साल भर कोई इसको देख ना सके और अगले साल करवा चौथ के दिन इसे खोलें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,karva chauth 2022

करें गाय की सेवा

अगर आपकी अपने पति के साथ अक्सर अनबन रहती है तो उसे दूर करने के लिए आप करवा चौथ पर यह खास उपाय करें। इस दिन बेसन से बने 5 लड्‌डू, 5 केले, आटा-शक्कर के बने 5 पेडे़ और 250 ग्राम चने की भीगी दाल गाय को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच मन की गांठ दूर हो जाती है और उनमें लगाव पहले से ज्यादा बढ़ जाता है।

पति से भरवाएं मांग में सिंदूर


यदि आप भी चाहती हैं कि आपके पति और आपके बीच प्रेम संबंध सदैव बने रहें तो इसके लिए करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करते समय मांग में सिंदूर अपने पति से ही भरवाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इस समय उस जगह पर पति-पत्नी के सिवाय कोई तीसरा ना हो। ऐसा करने से माना जाता है कि पति की उम्र बढ़ती है और पति-पत्नी के बीच प्यार कभी कम नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका