न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देव गुरु बृहस्पति का कल हो रहा धनु से मकर में गोचर, चमकेगा इन 6 राशियों के लोगों का भाग्य

कल हो रहे गुरु के राशि परिवर्तन से 6 राशियों के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 8:50:51

देव गुरु बृहस्पति का कल हो रहा धनु से मकर में गोचर, चमकेगा इन 6 राशियों के लोगों का भाग्य

ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में गमन करने का राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। कल 14 सितंबर को देव गुरु बृहस्पति स्वराशि धनु से शनि देव की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं जो कि 20 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। गुरु गृह को ज्ञान, भाग्य, विवाह, वृद्धि, गुरु, संतान के लिए कारक माना जाता हैं। ऐसे में यह जातकों के जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। कल हो रहे गुरु के राशि परिवर्तन से 6 राशियों के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि

यह गोचर उत्तम पद, मान-प्रतिष्ठा तथा लौकिक सुखों की वृद्धि होगी। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़े।

astrology tips,astrology tips in hindi,jupiter transit

वृषभ राशि

धर्म एवं आध्यात्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में नौकरी हेतु प्रयास करना चाह रहे हों तो ग्रह अनुकूल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि

इस गोचर का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। काफी दिनों से चली आ रही कार्य बाधा दूर होगी। शक्ति-सामर्थ्य का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विवाह से संबंधित वार्ता में भी सफलता मिलेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,jupiter transit

कन्या राशि

शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता देगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। लेखन, पठन-पाठन तथा नीति शास्त्रों में विशेष रुचि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

आपका प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि से इनकार नहीं किया जा सकता। हो सकता है किसी कारण से परिवार में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो किंतु इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे।

मीन राशि

आपको शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग की उम्मीद। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?