न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्माष्टमी 2021 : श्रीकृष्ण के श्रृंगार से जुड़ी हैं मनोकामना की पूर्ती, जानें कैसे

अपनी मनोकामना के अनुसार कृष्णा जी का श्रृंगार व भोग लगाने से मनचाहा फल मिलता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 7:29:52

जन्माष्टमी 2021 : श्रीकृष्ण के श्रृंगार से जुड़ी हैं मनोकामना की पूर्ती, जानें कैसे

भादपद्र के कृष्ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी के रूप में मनाया जाता हैं जो कि इस बार 30 अगस्त को पड़ रही हैं। इस दिन घर और मंदिरों में कान्हा के बाल स्वरुप की पूजा की जाती हैं। कृष्ण जी को स्नान कराकर उनका श्रृंगार किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान्हा के श्रृंगार से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ती जुड़ी हुई हैं। जी हां, अपनी मनोकामना के अनुसार कृष्णा जी का श्रृंगार व भोग लगाने से मनचाहा फल मिलता है। तो आइये जानते हैं किस मनोकामना के लिए किस तरह बाल गोपाल का श्रृंगार किया जाए।

परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए

कान्हा जी का लाल रंग के वस्‍त्र से श्रृंगार करें। इसके बाद उन्हें मिश्री का भोग लगाकर प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे जीवन से दुखों का अंत होकर घर में खुशहाली आती है।

बिगड़ते काम बनाने के लिए

जन्माष्टमी की रात चांदी के वर्क से बाल गोपाल जी का श्रृंगार करें। इसके साथ सफेद चंदन का तिलक करके मक्खन का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे कार्यों में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। कारोबार व नौकरी में परेशानी आने पर कान्हा जी का श्रृंगार लहरिया प्रिंट वाले वस्‍त्रों से करके दही का भोग लगाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,janmashtami 2021,kanha shringar

संतान प्राप्ति के ल‍िए

निसंतान दम्पति कान्हा जी को सफेद रंग की पोशाक पहनाएं। फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इससे भगवान प्रसन्न होकर जल्दी ही संतान सुख देते हैं।

मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि के लिए

समाज में मान-प्रतिष्‍ठा बढ़ाने के लिए बाल गोपाल जी का गुलाबी रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें। इसके साथ ही कान्हा को अष्‍टगंध का तिलक लगाकर मक्‍खन-मिश्री का भोग लगाएं। इसके अलावा जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को हरे रंग के कपड़े पहनाकर मावे का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान श्रीकृष्ण की अशीम कृपा घर-परिवार पर रहती है।

आर्थिक मजबूती के लिए

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे लोग कान्हा जी को लाल रंग की पोशाक पहनाकर मिल्क केक का भोग लगाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,janmashtami 2021,kanha shringar

घर की खुशहाली के लिए

घर में शांति व खुशहाली बनाएं रखने के लिए इस जन्माष्टमी बाल गोपाल का का श्रृंगार केसरिया वस्‍त्र से करें। इसके बाद उन्हें घी का भोग लगाएं।

कोर्ट-कचहरी के मामले से छुटकारा पाने के लिए

जो लोग किसी कोर्ट-कचेहरी के मामले में फंसे है वे पीले और लाल रंग के मिश्रित वस्त्र से कान्हा जी का श्रृंगार करें। इसके साथ ही उनके कुंडलों और तिलक में ही इन्ही रंगों का इस्तेमाल करें। फिर श्रीकृष्णा जी को मिश्री का भोग लगाकर प्रार्थना करें।

प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए

अगर आपको किसी प्रतियोगिता में सफलता नहीं मिल पा रही है तो जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कान्हा जी को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं। उसके बाद उन्हें बालूशाही का भोग लगाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?