न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देता हैं सपने में इन जीव-जंतुओं का दिखना

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे सपनों की जानकारी लेकर आए हैं जिसमें जीव-जंतु दिखाई देते हैं और वे जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 7:59:32

जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देता हैं सपने में इन जीव-जंतुओं का दिखना

हर कोई रात को सोते समय सपने देखता हैं जो बेहद अलग दुनिया होती हैं और जब उठते हैं तो उस दुनिया की चीजें याद नहीं रहती हैं। देखा जाता हैं कि सुबह उठने के बाद सपना अच्छी तरह से याद नहीं रह पाता हैं। लेकिन मन में सपने को लेकर जिज्ञासा जरूर उठती हैं कि उसका क्या तात्पर्य हो सकता हैं। ऐसे में स्वप्न शास्त्र आपकी मदद कर सकता हैं जो बताता हैं कि आपके द्वारा देखे गए सपने किस तरह आपके जीवन को प्रभावित करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे सपनों की जानकारी लेकर आए हैं जिसमें जीव-जंतु दिखाई देते हैं और वे जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देते हैं।

सपने में खटमल देखना

यदि आप सपने में खटमल देखते हैं तो यह भी शुभ नहीं माना जाता है। सपने में खटमल देखने का मतलब होता है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। सपने में चमगादड़ देखना भी बहुत अशुभ संकेत माना जाता है। यह नकारात्मक शक्तियों का आभास कराता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,animals in dream,inauspicious sign

सपने में बिल्ली देखना

मान्यता है कि यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो उस काम में रुकावट आने लगती है। इसी तरह से सपने में बिल्ली को देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। खासतौर पर यदि आप सपने में काली बिल्ली देखते हैं या फिर बिल्लियों को लड़ते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत होता है। सपने में बिल्लियों को लड़ते हुए देखना आपके मित्रों से झगड़े का संकेत देता है। सपने में सफेद बिल्ली देखना भी धन हानि का संकेत देता है।

सपने में खूंखार जानवर देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खूखांर जंगली जानवरों का दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यदि आप सपने में किसी खूंखार जानवर को देखते हैं तो यह सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानी होने का संकेत माना जाता है। सपने में यदि किसी जंगली जानवर में आपके ऊपर हमला किया किया है तो यह किसी बड़ी परेशानी की ओर संकेत देता है। इससे आने वाले समय में आपके माता-पिता को कोई समस्या हो सकती है या फिर किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,animals in dream,inauspicious sign

सपने में बहुत सारी चींटियां देखना

यदि आपको सपने में बहुत सारी चींटियां एक साथ दिखाई देती हैं तो यह भी अशुभ संकेत माना जाता है। ये आपको जीवन में परेशानियों से घिरने का संकेत होता है। सपने में छिपकली देखना आपको शत्रु की वजह से हानि होने का संकेत देता है। इसी तरह यदि आप सपने में सांप-और नेवले को लड़ते हुए देखते हैं तो यह कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने का संकेत देता है।

सपने में टिड्डी दल देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आप सपने में टिड्डी दल देखते हैं तो यह व्यापार में हानि होने का संकेत देता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और अपने व्यापार संबंधित मामलों पर बहुत ही सोच-विचार करके निर्णय लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका