न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाक की बनावट देखकर भी लगाया का सकता हैं स्‍वभाव और भविष्‍य का पता, जानें कैसे

नाक की बनावट और संरचना देखकर व्यक्ति के स्वभाव उसके गुण-अवगुण, उसके मिजाज आदि के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 8:03:39

नाक की बनावट देखकर भी लगाया का सकता हैं स्‍वभाव और भविष्‍य का पता, जानें कैसे

जिस प्रकार हाथ की लकीरें देखने से व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है, उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर अंग की बनावट व्यक्ति के स्‍वभाव और भविष्‍य को दर्शाती हैं। इससे व्यक्ति अपने साथ-साथ दूसरों के बारे में भी आसानी से जान सकता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं नाक की जो बेहद संवेदनशील अंग हैं। नाक की बनावट और संरचना देखकर व्यक्ति के स्वभाव उसके गुण-अवगुण, उसके मिजाज आदि के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कैसे नाक की बनावट आपके स्वभाव का प्रतिबिम्ब बनती हैं...

छोटी नाक

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग जिनकी नाक बहुत छोटी होती है, वे शरारती स्‍वभाव के होते हैं। ये बेपरवाह और मस्‍तमौला जिंदगी जीने वाले होते हैं। लेकिन इनकी दूरदर्शिता इन्‍हें समाज में अलग पहचान दिलाती है। आमतौर पर लोग इन्‍हें बहुत चालाक समझते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by nose shape

लम्बी नाक

लंबी नाक वाले लोग स्‍वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैं। वे बहुत कम इमोशनल होते हैं और रिश्‍ते निभाने में ज्‍यादा रुचि नहीं लेते। आमतौर पर यह धार्मिक होते हैं लेकिन साथ ही वे महंगी चीजों का उपयोग करने के शौकीन भी होते हैं।

सीधी नाक

सीधी नाक वाले व्यक्ति स्वभाव से सरल होते हैं पर ऐसे लोग जल्दी किसी से अपने मन की बात नहीं कहते हैं। कठिन समय में भी ये लोग धैर्य और दिमाग से काम लेते हैं। ऐसे लोगों के मन के अंदर क्या चल रहा है यह समझना काफी मुश्किल होता है। प्रेम के मामले में ऐसे लोगों को ज्यादातर असफलता हाथ लगती है।

टेढ़ी नाक

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की नाक टेढ़ी होती है, ऐसे लोग कठिन से कठिन परिस्थिति को बड़ी मजबूती और धैर्य के साथ संभालने वाले होते हैं। हालांकि इनमें नेतृत्व करने की छमता कम पाई जाती है। ऐसे लोग एक बेहतर सहकर्मी, सहयोगी या फिर कहें सपोर्टर होते हैं।

पतली नाक

जिन लोगों की नाक बहुत पतली होती है उन्‍हें बहुत गुस्‍सा आता है। साथ ही ये लोग थोड़ी सी सफलता पाते ही पुराने लोगों को भूल जाते हैं। लेकिन जितनी जल्‍दी इन पर कामयाबी का भूत चढ़ता है, वैसे ही कुछ समय में उतर भी जाता है। ये लोग काफी फैशनेबल होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by nose shape

मोटी नाक

मोटी नाक वाले लोग हमेशा खुश रहते हैं। साथ ही दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं। उन्‍हें दूसरों की बातों से ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वे हर महफिल की जान होते हैं।

चपटी नाक

इस तरह की नाक के व्यक्ति बहुत अच्छे व्यक्तित्व वाले परन्तु अनिश्चित स्वभाव के होते हैं । ऐसे लोग बहुत ही सामान्य होते होते हैं एवं इनकी विशेषता है कि ये जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेते हैं। दूसरे लोग इनसे बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। कला और खेल के क्षेत्र में ऐसे लोगों की काफी रूचि होती है। ईमानदार होने के साथ-साथ ये अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं।

उठी हुई नाक

उठी हुई नाक वाले लोग फुर्तीले और हर काम में आगे रहने वाले होते हैं। ये लोग दूसरों पर जल्‍दी भरोसा नहीं करते हैं। इनमें लीडरशिप के गुण होते हैं।

तोते जैसी नाक

तोते जैसी तीखी नाक वाले लोग स्वभाव से तेज होते हैं लेकिन दिल के साफ होते हैं। वे कामयाबी पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं और ऊंचा मुकाम पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग समाज की चिंता नहीं करते हैं, बल्कि वही करते हैं जो उनका मन करता है। ये लोग बागी होने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?