न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए नवविवाहित जोड़ों का कमरा, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशियां

आज इस कड़ी में हम आपके लिए इससे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं कि वास्तु के अनुसार नवविवाहित जोड़ों का कमरा कैसा होना चाहिए ताकि वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 7:32:51

वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए नवविवाहित जोड़ों का कमरा, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशियां

शादियों का सीजन जारी हैं और हर दिन कई जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं और अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। शादी के बाद सभी सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं और इसके लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसकी शुरुआत होती हैं आपके कमरे से जिसका वास्तु सही हो तो आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाओं का निराकरण हो जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए इससे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं कि वास्तु के अनुसार नवविवाहित जोड़ों का कमरा कैसा होना चाहिए ताकि वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन हो। तो आइये जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में।

बेडरूम की दिशा

वास्‍तु के हिसाब से ऐसा माना जाता है कि नवविवाहित जोड़े का कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में या फिर उत्‍तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में बेडरूम दोनों के बीच में संबंध मधुर होते हैं और दोनों एक-दूसरे को अच्‍छे से समझ पाते हैं। वास्‍तु के हिसाब से इस दिशा को प्‍यार और रोमांस का स्‍थान माना जाता है। इस वजह से आपकी मैरिड लाइफ को खुशनुमा बनाने में इस दिशा का भी योगदान बढ़ जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,room according to vastu

कमरे में ऐसी होनी चाहिए लाइट

वास्‍तु के हिसाब से न्‍यूलीमैरिड कपल के कमरे में रौशनी का भी खास महत्‍व होता है। लाइट हमेशा इस प्रकार से लगाएं कि इसकी बीम सीधे बेड के ऊपर न आए। ऐसा माना जाता है कि बीम होने से आपकी नींद में खलल पड़ती है और इस वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहता है। खिड़कियां इस प्रकार से होनी चाहिए कि उनसे होकर कमरे में किसी प्रकार की बाहरी लाइट अंदर न आए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा होने से दोनों के करीब आने में बाधा उत्‍पन्‍न होती है। अगर आपके कमरे में ऐसा है और आप इसे दूर नहीं कर सकते हैं तो आपको खिड़की पर पर्दे डाल देने चाहिए।

बेडरूम में ऑफिस का काम

इस वक्‍त कई लोगों का वर्क फ्रॉम होम चल रहा है कि ऐसे में न्‍यूलीवेड कपल को अपने कमरे में बैठकर ऑफिस का काम नहीं करना चाहिए। यह आपके वैवाहिक जीवन के लिए कतई सही नहीं है। माना जाता है कि ऐसा होने से आपके शादीशुदा जीवन की सुख शांति भंग हो जाती है। माना जाता है गैजेट्स से उत्‍पन्‍न होने वाली नेगेटिव एनर्जी बेडरूम में आपके मूड को चौपट कर सकती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,room according to vastu

सोने की दिशा

नवविवाहित लोगों के लिए सोने की दिशा बहुत मायने रखती है। सोते वक्‍त आपका सिर दक्षिण की तरफ होने चाहिए और पैर उत्‍तर की तरफ होने चाहिए। इस दिशा में आपको मीठी नींद आती है और आप सुबह एक फ्रैश मूड के साथ उठते हैं। आपका यह प्‍यारा सा मूड आपके वैवाहिक जीवन को और भी खुशनुमा बना देता है।

कमरे का पेंट

वास्‍तु कहता है कि न्‍यूलीमैरिड कपल के कमरे में पेंट का कलर डल नहीं होना चाहिए। भूलकर भी कमरे में ग्रे, ब्राउन, ब्‍लैक या फिर क्रीम कलर का प्रयोग न करें। इनकी बजाए कमरे में पिंक, येलो, ब्‍लू या फिर ऑरेंज कलर हो तो बहुत अच्‍छा होता है। कमरे में डलनैस होने से आपका वैवाहिक जीवन भी फीका पड़ने लगता है।

कमरे में फ्लॉवर और लैंप

नवविवाहित जोड़ों के कमरे में फ्लॉवर और लैंप बहुत मायने रखते हैं। फ्रैश आपके जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं और इनकी भीनी-भीनी खुशबू रोमांस के लिए आपके मूड को और भी खास बना सकती है। भूलकर भी अपने कमरे में नकली फूलों का प्रयोग न करें। इनके स्‍थान पर ताजे फूल कमरे में लगाएं। वहीं कमरे में हरे और नीली रोशनी वाले लैंप लगाना भी अच्‍छा माना जाता है। ये रंग आपके जीवन में आकर्षण पैदा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?