न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु अनुसार मुख्य द्वार के सामने कभी नहीं होनी चाहिए ये चीजें, जीवन में आती हैं समस्याएं

आज हम बात करने जा रहे हैं घर के मुख्य द्वार की। जिस घर में प्रवेश द्वार वास्तु के अनुसार बना होता है, वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के सामने कुछ विशेष चीजों का होना, शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Sep 2022 8:06:06

वास्तु अनुसार मुख्य द्वार के सामने कभी नहीं होनी चाहिए ये चीजें, जीवन में आती हैं समस्याएं

भवन निर्माण के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान रखी जाने वाली चीज हैं वास्तु विज्ञान। इसमें दिशाओं का अध्ययन कर भवन निर्माण किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर से बाहर की चीजों का आपकी सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर बेहद गहरा प्रभाव पड़ता है जो आने वाले समय के शुभ-अशुभ को निर्धारित करते हैं। वास्तु में घर के हर हिस्से के बारे में बताया गया हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं घर के मुख्य द्वार की। जिस घर में प्रवेश द्वार वास्तु के अनुसार बना होता है, वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के सामने कुछ विशेष चीजों का होना, शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ना हो कूड़ा-कचरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए। मुख्य द्वार के सामने गंदे पानी का जमाव होना ठीक नहीं माना जाता है। मेन गेट के बाहर गंदगी होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है और धन संबंधित समस्याओं का भी सामना नहीं करना पड़ सकता है। कूड़ा-कचरा या गड्ढे का होना वास्तु के अनुसार शोक कारक माना जाता है। इसलिए इन चीजों को मेन गेट से साफ करते रहें।

vastu tips,vastu tips in hindi,home vastu tips,positivity in life

ना हो गड्ढा

वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या कुआं नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या कुआं होने पर मानसिक रोग और परेशानी होती है। ऐसे में इस चीज का विशेष ध्यान रखें।

ना हो पेड़-पौधे

मेन गेट के पास पेड़-पौधे नहीं होने चाहिए। वास्तु के अनुसार यह आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं और घर के बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर बनाते समय या खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि आपके घर के पास पेड़ ना हों। वास्तु के मुताबिक घर के सामने पेड़ होने से यह बाल दोष लगता है।

ना हो कोई सीधा मार्ग

मेन गेट के सामने ध्यान रखें कि कोई सीधा मार्ग ना हो। बहुत से ऐसे घर होते हैं कि जहां उनके घर के सामने ही गली का अंत होता है अर्थात उनके घर के सामने से ही सीधा मार्ग जाता है। ऐसा करना घर के स्वामी के लिए सही नहीं रहता और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम खत्म हो जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,home vastu tips,positivity in life

ना हो कीचड़

मेन गेट के सामने कभी भी जलजमाव या कीचड़ नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से घर पर वास्तु दोष लगता है। वास्तु के मुताबिक घर के बाहर इन चीजों के होने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है और धन का काफी नुकसान भी होता है। इसलिए घर के सामने से ऐसी चीजों को दूर रखें।

ना हो बिजली के खंभे

वास्तु नियम के अनुसार घर के दरवाजे के सामने पेड़ या खंभा होने पर संतान को कष्ट होता है। संतान का विकास उचित प्रकार से नहीं होता है उनके करियर में भी बाधा आती है। इसलिए यह ध्यान रखें कि आपके घर के मुख्य द्वार पर खंभा या फिर पेड़ नहीं हो।

ना हो कोई मंदिर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह भी ध्यान रखें कि घर के सामने कोई मंदिर ना हो। घर के सामने मंदिर या धार्मिक स्थल होने से कोई ना कोई परेशानी लगी रहती है या फिर संकटों से घिरे रहते हैं। साथ ही घर के सदस्यों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही ध्यान रखें के द्वार के ऊपर द्वार ना हो, बहुत से लोग घर के अच्छा दिखने के चक्कर में ऐसा करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?