न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : वास्तु के ये उपाय लाएंगे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली

आज इस कड़ी में हम आपको होली के दिन से जुड़े कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके जीवन में खुशहाली लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 7:43:47

Holi 2022 : वास्तु के ये उपाय लाएंगे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली

होली का त्यौहार आ चुका हैं जिसे हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तीथि को मनाया जाता हैं और इसके अगले दिन धुलंडी के मौके पर रंगों की होली खेली जाती हैं। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं जिससे जुड़ी कहानी में नारायण भक्त प्रहलाद की जान लेने वाले हिरन्यकश्यप का वध नरसिंह अवतार ने किया था। इसके प्रतीकात्मक होलिका दहन किया जाता हैं ताकि नकारात्मक शक्तियों का अंत हो और सकारात्मकता का संचार होते हुए सुख-समृद्धि का आगमन हो। आज इस कड़ी में हम आपको होली के दिन से जुड़े कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके जीवन में खुशहाली लाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

इन रंगों से बनाए घर के बाहर रंगोली

रंग हर किसी की जीवन में खुशहाली लाते हैं। रंगों को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यदि परिवार के लोगों में मन मुटाव रहता है तो होली के दिन अने घर के बाहर रंगोली बनाए। रंगोली बनाने के लिए लाल, हरे, गुलाबी, पीले रंगों का इस्तेमाल करें। ऐसे करने से परिवार में खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों में भी तालमेल बनता है। साथ ही लोगों का मन प्रसन्न होता है।

श्रीयंत्र करेगा धन में वृद्धि

कहते हैं कि मां लक्ष्‍मी को श्रीयंत्र सबसे प्रिय होता है और जिस घर में श्रीयंत्र रहता है उस घर में मां लक्ष्‍मी सदैव वास करती हैं। होली के दिन श्रीयंत्र अपनी दुकान, कारखाने या फिर घर की तिजोरी में रखने से आपके धन में वृद्धि होने लगती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,holi 2022,positivity in life

भगवान गणेश को लगाए ठंडाई का भोग

यूं तो अधिकतर घरों में रोजाना ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है लेकिन, उनकी विशेष कृपा पाने के लिए होली के दिन ठंडाई और मिठाई का भोग लगाकर पूजा करें। इससे गणेश जी की विशेष कृपा रहती है।

कर्ज से छुटकारा दिलाएगा गोमती चक्र

होली पर कर्ज से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय सबसे असरदायी माना जाता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए होलिका दहन की रात को 21 गोमती चक्र शिवलिंग पर अर्पित कर दें और अगली सुबह स्‍नान करने के बाद उन्‍हें उठाकर लॉकर या तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

हरे पौधे लाएंगे सकारात्मकता

यदि किसी के घर में ग्रह दोष है जिस कारण सदस्यों में मनमुटाव और कलैश रहता है। इसके लिए होली वाले दिन घर के अंदर किसी कमरे में हरे रंग के इंडोर पौधे लगाएं। इससे सकारात्मकता का संचार होता है और ग्रह दोष भी ठीक होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,holi 2022,positivity in life

घर में लगाएं श्रीकृष्ण और राधारानी की तस्वीर

अगर किसी पति पत्नी के बीच झगड़ा रहता है तो उन्हें होली वाले दिन अपने घर में किसी भी जगह पर श्रीकृष्ण और राधारानी की तस्वीर या प्रतिमा लगानी चाहिए। दरअसल, श्री कृष्ण और राधारानी को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बता दें की ऐसा करने से पति-पत्नि का रिश्ता मजबूत होगा।

धन-वैभव की प्राप्ति करवाएगा पीपल का उपाय

माना जाता है कि होली वाली रात्रि सिद्धि की रात होती है। इस रात को किया गया हर प्रयोग सफलता देने वाला माना जाता है। होली की रात को पीपल के पेड़ की पूजा करने से धन-वैभव की प्राप्ति होती है। होलिका दहन की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और वृक्ष की सात बार परिक्रमा करने से आर्थिक संकट दूर होने लगते हैं।

करियर में मिलेगी सफलता

करियर में सफलता पाने के लिए होली वाले दिन अपने घर या फिर अपने कार्यस्थल पर पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगानी चाहिए। इस उपाय को करने से आपको लाभ होने शुरू होगा। साथ ही आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?