न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : देवी-देवताओं से करें होली खेलने की शुरुआत, जानें किसे चढाएं कौनसे रंग का गुलाल

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि किन देवी-देवताओं को कौनसे रंग की गुलाल चढ़ानी चाहिए ताकि वे खुशशुभ परिणाम मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Mar 2022 7:26:11

Holi 2022 : देवी-देवताओं से करें होली खेलने की शुरुआत, जानें किसे चढाएं कौनसे रंग का गुलाल

बीते दिन फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया गया जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता हैं और इसी के अगले दिन अर्थात आज चैत्र कृष्‍ण प्रतिपदा के दिन रंगों की होली खेली जाती हैं। इसमें सभी अपने परिजनों, दोस्तों एवं मिलने वालों के रंग लगाकार खुशी का इजहार करते हैं। लेकिन सबसे पहले दिन की शुरुआत की जाती हैं देवी-देवताओं के साथ होली खेलकर। पौराणिक काल से ही पहले देवी-देवताओं को अबीर-गुलाल अर्पित कर दिन की शुरुआत की जाती हैं जो शुभता लेकर आता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि किन देवी-देवताओं को कौनसे रंग की गुलाल चढ़ानी चाहिए ताकि वे खुशशुभ परिणाम मिले। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

गणेशजी को चढ़ाएं लाल सिंदूर


गणेशजी की पूजा में लाल रंग के सिंदूर का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। होली के अवसर पर भगवान गणेश को भी लाल गुलाल से सजाना चाहिए। होली पर गणेशजी को लाल सिंदूर भी अर्पित किया जा सकता है और इसके साथ ही बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,holi colour for god

भगवान कृष्ण को चढ़ाएं पीले रंग का गुलाल

भगवान कृष्ण और राम विष्‍णुजी के ही अवतार माने गए हैं और इन सभी को पीतांबर माना जाता है। पीले रंग के वस्‍त्र, पीले फूलों से ही उनका श्रृंगार किया जाता है। इसलिए होली के दिन इन तीनों ही देवताओं को पीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए और पीले फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा ठंडाई में केसर मिलाकर भोग लगाना चाहिए।

शिवजी को चढ़ाएं श्‍मशान की राख


भगवान को शिव को अघोर और वैरागी माना गया है। इसलिए उनको होली के दिन श्‍मशान की राख अर्पित की जाती है। अगर आपके लिए यह राख ला पाना संभव न हो तो उनके नीले स्‍वरूप के अनुरूप उन्‍हें नीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,holi colour for god

लक्ष्‍मी माता को चढ़ाएं लाल रंग का गुलाल

कहते हैं कि मां दुर्गा, लक्ष्‍मी माता और हनुमानजी को लाल रंग प्रिय है। यही वजह से है इन सभी को लाल रंग के वस्‍त्र भेंट किए जाते हैं और लाल रंग का चोला चढ़ाया जाता है। होली के अवसर पर इन तीनों ही भगवान को लाल रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।

मां सरस्‍वती को चढ़ाएं पीले रंग का गुलाल


मंदिरों में अक्‍सर होली के अवसर पर पर विद्या की देवी मां सरस्‍वती को सफेद रंग के वस्‍त्र अर्पित किए जाते हैं। अगर आप भी घर के पूजास्‍थल में मां सरस्‍वती तस्‍वीर रखते हैं तो उन्‍हें सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और पीले रंग का गुलाल चढ़ाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका