न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : मंत्र जाप से दूर करें जीवन की सभी समस्याएं, जानें और आजमाए

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मंत्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका होली के दिन जाप करने से आपके सभी कष्टों का निवारण होता हैं आपके घर से जुड़ी हर प्रकार की समस्‍या दूर होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 7:21:35

Holi 2022 : मंत्र जाप से दूर करें जीवन की सभी समस्याएं, जानें और आजमाए

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को हर साल होली का पावन पर्व आता हैं जिस दिन होलिका दहन किया जाता हैं और इसके अगले दिन धुलंडी के मौके पर रंगों की होली खेली जाती हैं। होलिका दहन जिस तरह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं उसी तरह इस दिन ज्योतिषीय उपायों की मदद से जीवन में पैदा हुई नकारात्मकता को दूर करते हुए जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मंत्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका होली के दिन जाप करने से आपके सभी कष्टों का निवारण होता हैं आपके घर से जुड़ी हर प्रकार की समस्‍या दूर होती हैं। तो आइये जानते हैं इन मंत्रों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,positivity in life

ग्रहों की शांति के लिए मंंत्र
होलिका दहन की रात उत्तर दिशा में सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जप करें। जप स्फटिक की माला से करें। जप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।

मंत्र - ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

परिवार में सुख स्मृद्धि के लिए मंंत्र

यदि किसी के परिवार में क्लेश ज्यादा रहता है और परिवार में रहना वाले लोगों में मनमुटाव बना रहता है तो इसके लिए होली वाले दिन पूजा के समय शुभ मंत्र का जप करने से सुख समृद्धि आती है। साथ ही सफलता के द्वार भी खुलते हैं। इस मंत्र का जप आप एक, तीन या पांच बार कर सकते हैं।

मंत्र - अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशे: अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम:

रोग नाश के लिए मंंत्र

अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

मंत्र - ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,positivity in life

धन वृद्धि के लिए मंत्र

यदि आप चाहते हैं की आपके धन में वृद्धि हो तो होली के दिन उपाय करना फलदायक साबित हो सकता है। होली वाली रात अपने घर के किसी शांत कमरे में एक स्थान पर बैठ जाएं और कमल की माला से मंत्रों का जप करें। इस छोटे से उपाय से आपके धन में वृद्धि होने लगेगी।

मंत्र
- ऊं नमो धनदाय स्वाहा

बिजनस में सक्‍सेस के लिए
मंत्र

एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। 21 माला जप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

मंत्र
- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।

आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए मंत्र

यदि कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है तो होली की रात शांत स्थान पर एक आसन बिछाएं। बैठने के बाद सामने एक लकड़ी के खंबे पर काला कपड़ा बिछाकर तांबे से बना तंत्र रक्षा ताबीज रखें। इसके बाद हल्दी की माला से ऊं ह्री ह्रीं क्लिंम मंत्र का जप करें। मंत्र जप करने के बाद ताबीज को काले धागे में बांधकर गले में धारण कर लें।

मंत्र - ऊं ह्री ह्रीं क्लिंम

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?