न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हो चुका हैं होलाष्टक, मनोकामना पूर्ती के लिए करें ये उपाय

इन दिनों को किसी भी मांगलिक कार्य के लिए अशुभ माना जाता हैं लेकिन इन दिनों में कुछ उपायों को कर मनोकामनाओं की पूर्ती जरूर की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 9:17:59

शुरू हो चुका हैं होलाष्टक, मनोकामना पूर्ती के लिए करें ये उपाय

आने वाले दिनों में 28 मार्च को होली का पावन पर्व आने को हैं जो सच्ची भक्ति के कारण भक्त प्रहलाद की जान बचाने और होलिका के अग्नि में जल कर भस्म होने के लिए जाना जाता हैं। होली से पहले के दिनों में होलाष्टक काल आता हैं। 22 मार्च से होलाष्टक प्रारंभ हो चुके हैं जो होली तक जारी रहेंगे। इन दिनों को किसी भी मांगलिक कार्य के लिए अशुभ माना जाता हैं लेकिन इन दिनों में कुछ उपायों को कर मनोकामनाओं की पूर्ती जरूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

घर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए राम रक्षास्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम या हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,holashtak remedies,remedies for good luck

संतान प्राप्ति के लिए

जो लोग निसंतान है वे इस दौरान श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप की पूजा करें। माखन-मिश्री का भोग लगाकर गोपाल सहस्त्रनाम या संतान गोपाल मंत्र का सच्चे मन से जाप करें।

संकटों से मिलेगा छुटकारा

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति परेशानियों से घिरा हुआ है। ऐसे में होलाष्टक के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों को दान करें। साथ ही संकटमोचन हनुमान और नरसिंह भगवान की पूजा करें। इससे जीवन की समस्याएं व संकट दूर होकर मानसिक शांति मिलेगी। ​

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

होलाष्टक के दिनों में श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आय के अन्य स्त्रोत बनेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,holashtak remedies,remedies for good luck

मनचाही नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलेगी

अपने घर या कार्यक्षेत्र पर जौ, तिल, शक्कर से हवन करें। इसके साथ ही इसमें हल्दी की गांठ, पीली सरसों, गुड़ और कनेर के फूलों चढ़ाएं। इससे नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानी दूर होगी।

अच्छी सेहत के लिए

घर में नकारात्मकता होने से सेहत को भी नुकसान होता है। ऐसे में इससे बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। घर पर गुगल का हवन या धुआं करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।

सफलता पाने के लिए

कई बार बहुत मेहनत करने पर भी कार्यों में असफलता मिलती है। ऐसे में होलाष्टक के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र, सुंदरकांड या बगुलामुखी मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका