न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाली तीज पर राशिनुसार करें कपड़ों के रंग का चुनाव, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशियां

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरियाली तीज पर राशिनुसार किस रंग के कपड़ों का चुनाव किया जाना चाहिए जिससे देवी पार्वती की कृपा प्राप्त हो सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Jul 2022 7:56:26

हरियाली तीज पर राशिनुसार करें कपड़ों के रंग का चुनाव, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशियां

सावन महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि किसी भी सुहागन महिला के जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। इसे हरियाली तीज के रूप में जाना जाता हैं जो कि इस बार 31 जुलाई को पड़ रही हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती का पूजन करती हैं। व्रत शुभ फलदायी हो इसकी निर्भरता आपके द्वारा पहने गए कपड़ों के रंग पर भी निर्भर करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरियाली तीज पर राशिनुसार किस रंग के कपड़ों का चुनाव किया जाना चाहिए जिससे देवी पार्वती की कृपा प्राप्त हो सकें। आइये जानते हैं इसके बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के स्‍वामी मंगल होते हैं और इस राशि की महिलाएं स्‍वभाव से काफी चंचल होती हैं। यदि आप इस शुभ दिन पर लाल रंग के कपड़े पहनेंगी तो यह आपके दांपत्‍य जीवन के लिए सबसे शुभ होगा। आप लाल रंग के वस्त्र धारण करें और फिर सोलह श्रृंगार करके पार्वती जी का पूजन करें। इसके साथ ही माता पार्वती को भी इस दिन लाल रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

वृष राशि

ज्‍योतिष के अनुसार वृष राशि का स्‍वामी शुक्र को माना गया है और इस राशि के लोगों पर चंद्र और शुक्र का खास प्रभाव होता है। आपको हरियाली तीज मनाने में सिल्‍वर और गोल्‍डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,hariyali teej 2022

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्‍वामी बुध माने जाते हैं और बुध का प्रतीकात्‍मक रंग हरा होता है। इसलिए मिथुन राशि की महिलाओं को सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए और हरियाली तीज पर भी हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप पार्वती जी को हरी चूड़ियां भी अर्पित कर सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि को चंद्र तत्‍व की राशि माना गया है। इसलिए इस राशि की महिलाएं यदि इस दिन यदि नारंगी और लाल रंग के वस्त्र पहनेंगी तो ये उनके लिए अत्यंत फलदायी होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि को सूर्य की राशि माना गया है। इसलिए यदि आप हरियाली तीज के दिन नारंगी या पीले रंग या फिर लाल रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके दांपत्‍य जीवन में खुशियां आएगी।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि का स्‍वामी बुध को माना गया है। इसलिए कन्या राशि की महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करेंगी तो ये आपके जीवन में सौभाग्य लाएगा। ऐसा करने पर आपके दांपत्‍य जीवन के सुख में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र माने गए हैं। शुक्र का पसंदीदा रंग सफेद या फिर सिल्‍वर है। ये रंग इनके जीवन में सौभाग्य ला सकता है। शुक्र के स्‍वामित्‍व वाली तुला राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत खास होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,hariyali teej 2022

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं को इस शानदार अवसर पर लाल या फिर मरून रंग की पोशाक पहनने से आपको पति का भरपूर प्‍यार प्राप्‍त होगा। ये आपके जीवन के लिए शुभ होगा और आपसी प्रेम बनाए रखने में मदद करेगा।

धनु राशि

बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना गया है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। पीला रंग पहनने से आपके वैवाहिक जीवन में चार चांद लग जाते हैं। हरियाली तीज पर पीले रंग के वस्‍त्र पहनकर त्‍योहार मनाना चाहिए। इस तरह जीवन में खुशहाली का कारण बनेगा और आपसी सामंजस्य बनाने में मदद करता है।

मकर राशि

इस राशि के स्‍वामी शनि होते हैं और इस राशि की महिलाओं को नीले रंग के कपड़े पहनकर दांपत्‍य का यह सुखद त्‍योहार मनाना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि की महिलाओं के जीवन पर भी शनि का प्रभाव होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को भी हरियाली तीज पर नीले, बैंगनी या फिर आसमानी रंग के कपड़े पहनकर त्‍योहार मनाना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति ग्रह माने जाते हैं। इसलिए किसी भी शुभ अवसर पर आपके लिए पीले और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?