न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर करें ये उपाय, सारी मनोकामनाएं होगी पूरी

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 16 अप्रैल 2022 को मनाई जाएगी। इस दिन जो भक्त सच्चे भाव से हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें मनवाछिंत फल मिलता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Apr 2022 8:21:27

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर करें ये उपाय, सारी मनोकामनाएं होगी पूरी

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 16 अप्रैल 2022 को मनाई जाएगी। इस दिन जो भक्त सच्चे भाव से हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें मनवाछिंत फल मिलता है। बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हनुमान जयंती का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में हनुमान जयंती पर हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप जीवन में चल रही परेशानियों को छुटकारा पा सकते हैं...

– किसी भी तरह के दुख से परेशान होने पर 11 पीपल के पत्ते लें। उन्हें साफ पानी से धोकर उनके ऊपर चंदन या कुमकुम से श्री राम का नाम लिखें। इसकी माला बनाकर बजरंगबली को पहना दें। ऐसा करने से हर तरह के संकट मिट जाएंगे साथ ही धन से संबंधित समस्या भी दूर होगी।

– कुंडली के दोष दूर करने के लिए हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर जाकर उड़द के 11 दाने, सिंदूर, चमेली का तेल, फूल, प्रसाद आदि चढ़ाएं इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

– सभी कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जयंती पर पारे से निर्मित हनुमान जी की पूजा करें और 'ॐ रामदूताय नमः' मंत्र का 108 बार रुद्राक्ष की माला से ही जाप करें।

– हनुमान जी की कृपा पाने के लिए सभी उपाय में सबसे आसान इस उपाय को करने के लिए हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की मूर्ति पर गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं। इसके अलावा भोग में बूंदी या बेसन के लड्डू अर्पित करें।

– हनुमान जयंती के दिन विशेष पान का बीड़ा बनवा कर बजरंगबली को अर्पित करें। इसके अलावा उनके समक्ष एक सरसों और एक घी का दीपक जलाएं और वहीं बैठकर हनुमान जी का ध्यान करते हुए बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय से हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

– जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर जाकर घी या तेल का दीपक जलाएं और फिर वहीं बैठ कर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाएंगे।

हनुमान जयंती पर कैसे करें पूजा

हनुमान जयंती पर शाम को लाल वस्त्र बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति या फोटो को दक्षिण मुंह करके स्थापित करें। खुद लाल आसन पर लाल वस्त्र पहनकर बैठ जाएं। घी का दीपक और चंदन की अगरबत्ती या धूप जलाएं। चमेली तेल में घोलकर नारंगी सिंदूर और चांदी का वर्क चढ़ाएं। इसके बाद लाल फूल से पुष्पांजलि दें। लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं। दीपक से 9 बार घुमाकर आरती करें और 'ॐ मंगलमूर्ति हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल