न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर करें बजरंगबली के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे हर सकट

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार महावीर बजरंगबली का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न के योग में हुआ था। इस दिन हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है, जिसे हनुमान जयंती कहते हैं। इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल 2022 (Hanuman Jayanti 2022) को मनाई जाएगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Apr 2022 8:21:20

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर करें बजरंगबली के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे हर सकट

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार महावीर बजरंगबली का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न के योग में हुआ था। इस दिन हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है, जिसे हनुमान जयंती कहते हैं। इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल 2022 (Hanuman Jayanti 2022) को मनाई जाएगी। यह दिन पवनपुत्र बजरंगबली की पूजा करने, उनको प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त कर लेने का सबसे उत्तम दिन है। इस अवसर का लाभ आप भी उठा सकते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर आप हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें, इसके प्रभाव से बड़े से बड़े संकट दूर हो जाएंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका जो भी मनोरथ होगा, वह हनुमान जी के आशीर्वाद से पूर्ण हो जाएगा। आइए जानते हैं हनुमान जी के इन प्रभावशाली मंत्रों के बारे में...

हनुमान जी के प्रभावी मंत्र

ओम हं हनुमते नम:

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कोर्ट से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है। हो सकता है कि किसी केस में फैसला आपके पक्ष में आ जाए या आपको कोर्ट की तरफ से कोई राहत मिल जाए।

ओम नमो भगवते हनुमते नम:

आपके परिवार में सुख एवं शांति नहीं है, हमेशा क्लेश रहता है। परिजनों में बेवजह वाद विवाद होता रहता है, ऐसे में आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख एवं शांति आ सकती है।

नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

हनुमान चालीसा के चौपाई की इस लाइन को मंत्र के रूप में जपने से व्यक्ति को कोई भी रोग या कष्ट नहीं होता है। उस पर हनुमान जी की कृपा होती है और वह सभी प्रकार के रोग एवं पीड़ा से मुक्त होता है।

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप कार्यों में सफलता एवं संकटों से सुरक्षा प्रदान करता है।

मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

इस मंत्र का जाप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, वे अपने भक्तों को सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। उनकी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं और दुखों को दूर करते हैं।

ओम हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और उनसे उत्पन्न संकटों को दूर करने के लिए किया जाता है।

ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप शत्रुओं को परास्त करने, रोगों को दूर करने और संकटों से रक्षा के लिए किया जाता है।

जरुरी बात: हनुमान जी के मंत्रों का जाप रूद्राक्ष की माला से करना चाहिए। हनुमान जी रुद्रावतार हैं।

हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2022 shubh muhurat)

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि शनिवार, 16 अप्रैल को देर रात 02:25 से प्रारंभ होकर रविवार, 17 अप्रैल को दोपहर 12:24 पर समाप्त होगी। इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा। हनुमान जयंती पर सुबह 5:55 से लेकर 08:40 तक रवि योग भी रहेगा। रवि योग में भगवान की पूजा करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस अवधि में आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला