न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि अनुसार रत्न धारण कर चमकाए अपनी किस्मत, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार कौनसा रत्न धारण करना चाहिए जो आपके लिए भाग्यशाली रहे इसकी जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 8:30:13

राशि अनुसार रत्न धारण कर चमकाए अपनी किस्मत, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति के जीवन को संवारने से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जो किस्मत को चमकाने का काम करते हैं। ऐसा ही कुछ रत्नों के बारे में भी बताया गया हैं जिनका संबंध ग्रहों से होता हैं और इन्हें धारण करने से कुंडली में शुभ योग बनते हैं। राशिनुसार रत्नों को धारण किया जाए तो यह आपके जीवन में सौभाग्य लाने का काम करते हैं। लेकिन यह जानना भी जरूरी हैं कि आपके लिए कौनसा रत्न धारण करना शुभ रहेगा। आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार कौनसा रत्न धारण करना चाहिए जो आपके लिए भाग्यशाली रहे इसकी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

मेष राशि

मेष लग्न में लग्नेश मंगल, पंचमेश सूर्य और भाग्येश गुरु होता है। इसलिए इस मेष लग्न वाले लोगों को मूंगा, माणिक्य और पुखराज धारण करने चाहिए। मेष लग्न में भाग्येश गुरु होता है इसलिए अगर एक रत्न ही धारण करना चाहें तो पुखराज धारण कर सकते हैं। मूंगा इन्हें बल, ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य देने का काम करता है।

वृषभ राशि

वृषभ लग्न वालों के शनि भाग्य से स्वामी ग्रह होते हैं। शनि को कर्म का कारक ग्रह माना जााता है। यदि इस लग्न के लोग शनि के रत्न नीलम धारण करते हैं तो उनकी किस्मत का सितारा शनि देव चमका देते हैं। इसके अलावा हीरा जिसे शुक्र रत्न कहा जाता है वह भी वृष राशि के लिए शुभ होता है क्योंकि यह इनके लग्नेश शुक्र का रत्न है।

astrology tips,astrology tips in hindi,gemstones according zodiac

मिथुन राशि

मिथुन लग्न राशि वालों को बुध का रत्न पन्ना, शुक्र का रत्न हीरा और ओपल धारण करना चाहिए। इनके अलावा शनि का रत्न नीलम भी धारण किया जा सकता है लेकिन कुछ ही परिस्थितियों में। यदि आपकी कुंडली में शनि का संबंध शुक्र या बुध से बन रहा हो तो नीलम धारण किया जा सकता है। यदि शनि कुंडली के नवम भाव में स्थित हो या फिर उसकी दृष्टि नवम भाव में हो ऐसे में भी नीलम पहन सकते हैं। इसके अलावा यदि शनि क संबंध बृहस्पति से केंद्र या त्रिकोण भाव में बन रहा हो तो आप नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इन स्थितियों के अलावा नीलम रत्न धारण नहीं करना आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। इसलिए नीलम धारण करने का विचार हो तो योग्य ज्योतिषी से कुंडली की जांच करवाकर ही धारण करें।

कर्क राशि

कर्क लग्न के लिए भाग्य के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। इसलिए चंद्रमा की राशि कर्क वालों को गुरु का रत्न भाग्य को जगाने के लिए धारण करना चाहिए। कर्क राशि के लोग पुखराज और टोपाज धारण कर सकते हैं। इनके अलावा चंद्रमा के रत्न मोती और मंगल के रत्न मूंगा को धारण करना भी आपके लिए शुभ फलदायी होगा। मोती आपके मन को संयमित और सेहत को संतुलित रखेगा।

सिंह राशि

सिंह लग्न वालों का स्वामी मंगल है ऐसी स्थिति में मंगल रत्न मूंगा अधिक शुभफलदायक होता है। जैसे ही आप मूंगा धारण करेंगे वैसे ही आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे। मूंगा के अलावा इस लग्न के लोगों के लिए माणिक्य और पुखराज हैं। बता दें कि पुखराज को बृहस्पति ग्रह का रत्न कहा जाता है, इसलिए इसे धारण करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

कन्या राशि

कन्या लग्न के लोगों के लिए शुक्र भाग्य स्थान के स्वामी ग्रह होते हैं। इसलिए इस लग्न राशि के लोगों को शुक्र का रत्न हीरा या ओपल धारण करना बेहद शुभ रहता है। इससे इनका सोया भाग्य भी जग जाता है। इसके अलावा इस राशि के लोग अपनी लग्न राशि के स्वामी बुध का रत्न मूंगा भी धारण कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला लग्न राशि के लोगों के पन्ना धारण करना बेहद शुभ होता है। तुला लग्न में मिथुन भाग्य स्थान का स्वामी होता है जिससे बुध का रत्न पन्ना इनके लिए बेहद लाभकारी रहता है। पन्ना अलावा तुला राशि के लिए हीरा, ओपन और नीलम रत्न भी लाभकारी रहता है। हीरा इनकी सेहत पर अनुकूल प्रभाव डालता है। जबकि सुख समृद्धि के मामले में नीलम इनके लिए फायदेमंद रहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,gemstones according zodiac

वृश्चिक राशि

वृश्चिक लग्न के लोगों के लिए मोती भाग्योदय कारक होता है। वृश्चिक लग्न के लोग चंद्रमा के रत्न मोती को धारण करते हैं तो इनको भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। मोती इनके मन को संयमित करने और क्रोध पर काबू रखने में सहायक होता है। मोती के अलावा मूंगा और पुखराज भी वृश्चिक राशि के लिए फायदेमंद रहता है।

धनु राशि

धनु लग्न राशि के जातकों के लिए भाग्य उदय करना वाला रत्न माणिक्य है। दरअसल धनु लग्न में सूर्य भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं। माणिक्य सूर्य का रत्न है। इसके अलावा धनु राशि के लोग पुखराज और मूंगा भी धारण कर सकते हैं। मूंगा पहनने से इनका आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक अवसाद से भी इन्हें राहत मिलती है।

मकर राशि

मकर लग्न के लोगों के लिए सबसे अधिक फलदायक ग्रह शुक्र होता है। इसलिए आप शुक्र ग्रह का रत्न हीरा धारण कर सकते हैं। हीरा पहनने से शुक्र ग्रह का आपके जीवन में अच्छा प्रभाव होने लगता है। साथ ही आप शनि का रत्न नीलम और बुध का रत्न पन्ना भी धारण कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ लग्न के लोगों को ओपल रत्न धारण करना चाहिए। दरअसल कुंभ लग्न के लोगों के लिए शुक्र योगकरक ग्रह है। इसके अलावा शनि का रत्न नीलम और बुध का रत्न पन्ना भी कुंभ राशि के लिए बेहद शुभ और भाग्योदय कारक होता है।

मीन राशि

मीन लग्न राशि वालों को बृहस्पति का रत्न पुखराज धारण करना चाहिए। इसके अलावा मूंगा और माणिक्य भी धारण किया जा सकता है। पुखराज धारण करने से बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के कारण जिन लोगों के विवाह में दिक्कत आ रही हो वह दूर हो जाती है। साथ ही इस रत्न को धारण करने से इनकी सेहत पर भी अनुकूल प्रभाव होता है। भाग्य को जगाने के लिए इन्हें मूंगा धारण करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?