न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुक्रवार के करें ये उपाय, कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने के साथ ही मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

आज का दिन ज्योतिषीय उपायों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं जिन्हें कर आप कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करने के साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हुए अपने जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 7:25:43

शुक्रवार के करें ये उपाय, कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने के साथ ही मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

आज शुक्रवार का दिन हैं जो कि हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती हैं और आपको किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता हैं। वहीँ शुक्र ग्रह मनुष्य के जीवन में सुंदरता, सद्भाव, गहरी भावनाओं और सहानुभूति को प्रेरित करने की अपार शक्ति रखता है। ऐसे में आज का दिन ज्योतिषीय उपायों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं जिन्हें कर आप कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करने के साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हुए अपने जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति करेंगे। तो आइये जानते हैं शुक्रवर के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में...

काली चीटिंयों को शक्कर

शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर डालने से रुक रहे काम बन जाते हैं। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो 11 शुक्रवार तक काली चीटियों को शकर के दानें डालें।

astrology tips,astrology tips in hindi,shukra,maa laxmi,friday remedies

शुक्रवार को करें इन मंत्रों का जाप

यदि किसी जातक के विवाह में शुक्र दोष के कारण समस्या आ रही है तो इसके प्रभाव को कम करने के लिए उसे सफेद वस्त्र पहनकर ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है।

श्रीसूक्त का करें पाठ


यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में विद्यमान है तो उसे शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन करने के साथ श्री सूक्त और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इस उपाय को करने से जातक की धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है।

शुक्रवार को करें इन वस्तुओं दान


शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं को शुक्रवार के दिन शुक्र की होरा और इसके नक्षत्रों यानी भरणी, पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वषाढ़ा के समय दान करना चाहिए। दान करने वाली वस्तुओं में दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंगीन कपड़े, चांदी, चावल हो सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,shukra,maa laxmi,friday remedies

मां लक्ष्मी को अर्पित करें लाल वस्त्र

कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ होता है। यदि आप सुहागिन हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामाना अर्पित करें। इसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ियां और लाल चुनरी शामिल है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

तिजोरी से जुड़ा उपाय


शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखें और ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला का जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है।

करें ये रुद्राक्ष धारण


शुक्रदेव की कृपा चाहते हैं तो आप 6 मुखी या 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और आपको आर्थिक संपन्नता भी प्रदान होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका