न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने की चीजों का हैं ग्रहों से गहरा नाता, जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

खाने की चीजों से भी ग्रहों का गहरा नाता होता हैं जिसके चलते आप जो भी खा रहे हैं उसका असर ग्रहों पर प्रभावी होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 7:58:26

खाने की चीजों का हैं ग्रहों से गहरा नाता, जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना गया हैं जिनकी स्थिति व्यक्ति के शुभ-अशुभ समय को तय करती हैं। ग्रहों का कई चीजों से नाता होता हैं जिसका असर आपकी जिंदगी पर पड़ता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि खाने की चीजों से भी ग्रहों का गहरा नाता होता हैं जिसके चलते आप जो भी खा रहे हैं उसका असर ग्रहों पर प्रभावी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं खानपान का ग्रहों से किस तरह नाता होता है उसके बारे में। तो आइये जानते हैं।

सूर्य से जुड़ी खाने की वस्‍तुएं

हम सभी की कुंडली में सूर्य भाग्‍य के स्‍थान में होने पर यह हमें नाम, पैसा और पावर दिलवाता है। जिन लोगों के राशि स्‍वामी सूर्य हों उन्‍हें अपने खाने में लाल चीजों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। ये दालें, फल और सब्जियां कुछ भी हो सकता है। लाल रंग की चीजों को खाने से सूर्यदेव की पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। बिना कोई रत्‍न पहने भी इस तरह आपको सूर्य की कृपा प्राप्‍त हो सकती है। इसके अलावा सूर्य आपकी कुंडली में कमजोर अवस्‍था में हो तो आपको रविवार को लाल रंग की वस्‍तुएं दान करनी चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,food items and grah

चंद्रमा से जुड़ी खाने की वस्‍तुएं

अगर आपके राशि स्‍वामी चंद्रमा हों तो आपको अपने खाने में अधिक से अधिक सफेद रंग की वस्‍तुओं का प्रयोग करना चाहिए। जैसे कि आप खीर का प्रयोग करें, चावल खाएं और दूध पीएं। चंद्रमा का संबंध हमारे जीवन में क्रिएटिविटी और पावर से होता है।

मंगल से जुड़ी खाने की चीजें

मंगल ग्रह आपके साहस और दृढ़ निश्‍चय को दर्शाता है। इस ग्रह को अपनी कुंडली में मजबूत करने और इसके शुभ प्रभाव प्राप्‍त करने के लिए हमें ऑरेंज कलर की खाने की वस्‍तुएं जैसे बूंदी, संतरा और गाजर का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा दालों में हम मसूर की दाल का प्रयोग कर सकते हैं। मंगल के कमजोर होने की वजह से अगर आपके जीवन में समस्‍याएं हो रही हैं तो आपको हर मंगलवार को ऑरेंज वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

बुध से जुड़ी खाने की चीजें

बुध ग्रह का प्रभाव हम सभी के करियर और बुद्धिमता पर होता है। बुध ग्रह का प्रभाव प्राकृतिक रूप से उपलब्‍ध हरी वस्‍तुओं पर माना जाता है। खास तौर पर जो लोग कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्‍हें अपने खाने में हरी वस्‍तुओं की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इसके साथ ही हर बुधवार को इन वस्‍तुओं का दान भी आपको करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,food items and grah

गुरु से जुड़ी खाने की चीजें

गुरु ग्रह का संबंध हम सभी के करियर और ज्ञान से होता है और यह भी गुरु ही तय करते हैं कि हम किस क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे और नाम कमाएंगे। गुरु को बलवान बनाने के लिए हमें अपने रोजाना के आहार में पीली वस्‍तुओं की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। उदाहरण के तौर पीले, पीली दालें और पीली सब्जियां। खाने की वस्‍तुओं को बनाने में हल्‍दी का प्रयोग अधिक से अधिक करें। पीली रंग की वस्‍तुएं खाने से आपकी कुंडली में बृहस्‍पति मजबूत होता है। अगर आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है तो आपको हर गुरुवार को पीले रंग की वस्‍तुएं दान करनी चाहिए।

शुक्र से जुड़ी खाने की चीजें

हम सभी की लाइफ में प्‍यार और रोमांस बढ़ाने वाले शुक्र को मजबूत बनाने से जीवन सुखमय हो जाता है और सभी भौतिक सुविधाएं प्राप्‍त होती हैं। शुक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें सफेद और सिल्‍वर रंग की चीजें खाने में अधिक लेनी चाहिए और अगर दोनों रंग की चीजों को मिक्‍स करके खाएं दो फिर कहने ही क्‍या हैं ? जैसे चावल, सफेद तिल आदि। अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है सफेद रंग की खाने की चीजों का शुक्रवार को दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप चांदी के आभूषण भी दान करके लाभ पा सकते हैं।

शनि से जुड़ी खाने की चीजें

अगर आप अपने जीवन में स्‍थायित्‍व और शांति लेकर आना चाहते हैं तो आपको अपने खाने में काले रंग की वस्‍तुओं का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए। काले अंगूर, जामुन, काली उड़द की दाल, काले तिल। इन सभी चीजों को शनिवार को खाने में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही हर शनिवार को किसी न किसी रूप में काले चने जरूर खाएं। वहीं शनिवार को काली वस्‍तुओं का दान शनि के अशुभ प्रभाव के कारण होने वाली समस्‍याओं को दूर करता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?