न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खानपान का भी सीधा संबंध है राशि से, जानें आपके लिए क्या रहेगा उचित

आपके द्वारा किया गया भोजन ग्रहों को आपके अनुकूल या प्रतिकूल बनाने का काम करता है। तो आइये जानते हैं राशि के अनुसार भोजन में आपके लिए क्या उचित रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 8:35:22

खानपान का भी सीधा संबंध है राशि से, जानें आपके लिए क्या रहेगा उचित

जब भी कभी ज्योतिष की बात की जाती हैं तो सभी के मन में भविष्य जानने का विचार आता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि ज्योतिष में सिर्फ भविष्य बताने से जुड़ी जानकारी ही बताई गई हैं जबकि इसमें कई ऐसी चीजों की जानकारी भी दी गई हैं जो आपके दैनिक जीवन से जुड़ी हुई है और आपके शुभ-अशुभ के बारे में बताती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं आपके खानपान का राशि से संबंध के बारे में। जी हां, आपके द्वारा किया गया भोजन ग्रहों को आपके अनुकूल या प्रतिकूल बनाने का काम करता है। तो आइये जानते हैं राशि के अनुसार भोजन में आपके लिए क्या उचित रहेगा।

मेष राशि : मेष राशि का संबंध मंगल से है और मंगल का रंग लाल है। यह अग्नि तत्‍व का प्रधान ग्रह माना गया है। इस राशि के लोगों को लाल फल, लाल मसूर की दाल, बेसन का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप तांबे के बर्तनों में भोजन खाएं तो आपकी ग्रह दशा भी मजबूत होगी।

वृष राशि : वृष राशि के स्‍वामी शुक्र हैं जो कि स्‍वभाव से शांत और जीवन में प्रेम और सौंदर्य के कारक माने जाते हैं। खाने की सफेद वस्‍तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता है। इस राशि के लोगों को दूध, दही, दूध से बनी मिठाइयां, चावल और खीर का सेवन करते रहना चाहिए। आपके लिए चांदी के बर्तनों में खाना सबसे अच्‍छा होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,food according to zodiac

मिथुन राशि : आपकी राशि के स्‍वामी बुध हैं और बुध को हरी चीजें बेहद पसंद होती हैं। इसलिए खाने में आपको हरी मूंग की दाल, पत्‍तेदार सब्जियां और गेहूं का सेवन करना चाहिए। इसके साथ शुभ फल प्राप्‍त करने के लिए आप बुधवार को हरी दाल दान भी कर सकते हैं।

कर्क राशि
: आपकी राशि के स्‍वामी चंद्र होते हैं। चंद्रमा को बेहद शांत और शीतल प्रकृति का माना जाता है। आपको ठंडा दूध, बादाम और मखाने का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपके लिए चावल और दूध, दही खाना भी अच्‍छा है। आपको चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए।

सिंह राशि
: आपकी राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति होते हैं और खाने की पीली और नारंगी वस्‍तुओं पर इनका विशेष प्रभाव होता है। आपकी राशि वालों को केसर वाली मिठाइयां और अरहर की दाल लेनी चाहिए। वहीं कुंडली के अशुभ प्रभाव कम करने के लिए आपको तांबे के बर्तन में पका भोजना खाना चाहिए।

कन्‍या राशि
: मेष राशि के जातक भी बुध ग्रह से संबंध रखते हैं। आपकी राशि के लोगों के लिए हरी पत्‍तेदार सब्जियां और नारियल पानी सबसे अच्‍छा माना जाता है। आपको हर बुधवार को गाय को पालक खिलाना चाहिए। शुभ प्रभाव के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें।

तुला राशि
: आपकी राशि के स्‍वामी शुक्र होते हैं और उनकी कृपा से ही हमें अपने जीवन में भौतिक सुविधाओं के अलावा प्रेम और आकर्षण की प्राप्ति होती है। इनको प्रसन्‍न करने के लिए हमें हर शुक्रवार को खीर खानी चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,food according to zodiac

वृश्चिक राशि : आप लाल ग्रह मंगल के जातक हैं और आपके जीवन में गुस्‍सा थोड़ा अधिक होता है। अत: आपको उन चीजों का प्रयोग करना चाहिए जो आपके दिमाग को ठंडा रखें और मन को शांत। इसके लिए आपको अनार और सेब खाने चाहिए।

धनु राशि
: आपकी राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति होते हैं। आपके लिए उन चीजों को खाना अच्‍छा होता है जो लाल, पीली या फिर केसरिया रंग की होती हैं। आपके लिए केला, आम और चने की दाल खाना अच्‍छा होता है। हर गुरुवार को आपको गुड़ और चने की दाल का दान भी करना चाहिए।

मकर राशि
: आपकी राशि के स्‍वामी शनि होते हैं। आपको फलों में जामुन, काले अंगूर और खाने में उड़द की दाल और कच्‍चे केले का प्रयोग करना चाहिए। वहीं खाना अगर आप लोहे के बर्तनों में पकाकर खाएं तो ग्रह स्थिति में भी सुधार होता है।

कुंभ राशि
: आपके भी स्‍वामी शनि होते हैं। इसलिए आपको खाद्य तेल के रूप में केवल सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही काले तिल और उड़द हर शनिवार को जरूर खाने चाहिए। इसके साथ ही इन वस्‍तुओं का दान करें तो और भी बेहतर होगा।

मीन राशि
: आपके राशि स्‍वामी सूर्य होने की वजह से आपको गरम तासीर की चीजों का प्रयोग अधिक करना चाहिए। आपके लिए चने की दाल अच्‍छी होती है। साथ ही खाने में बेसन का प्रयोग आपके लिए अच्‍छा माना जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका