न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं देवताओं का आशीर्वाद, चढाएं उन्हें उनकी पसंद के फूल

देवी-देवताओं की पूजा के दौरान उनके प्रिय फूलों का उपयोग करना चाहिए जिससे प्रसन्न होकर वे अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन देवी-देवताओं को कौन-कौनसे फूल चढ़ाने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sep 2022 8:20:05

चाहते हैं देवताओं का आशीर्वाद, चढाएं उन्हें उनकी पसंद के फूल

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं और उसी अनुरूप उनकी पूजा की जाती हैं। देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के दौरान उन सभी चीजों को शामिल किया जाता है जो देवी-देवताओं को पसंद हो। ऐसे में पूजा के दौरान फूलों को भी शामिल करने का विधान हैं। फूल प्रकृति की सबसे सुंदर देन है जिसका उपयोग देवी-देवता के पूजा के लिए करना उत्तम बताया गया है। देवी-देवताओं की पूजा के दौरान उनके प्रिय फूलों का उपयोग करना चाहिए जिससे प्रसन्न होकर वे अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन देवी-देवताओं को कौन-कौनसे फूल चढ़ाने चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

भगवान श्री गणेश

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में हमेशा सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश को मोदक के लड्डू के साथ गेंदे का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। गेंदे का फूल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। भगवान गणेश को गेंदे का फूल चढ़ाने से विशेष कृपा मिलती है।

भगवान सूर्यनारायण

भगवान सूर्य को कुटज का पुष्प अति प्रिय है। इसके अतिरिक्त कनेर, कमल, चंपा, पलाश अशोक के पुष्पों से भी इनकी पूजा की जा सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,flowers in worship

भगवान विष्णु

इन्हें कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते है। कार्तिक मास में भगवान नारायण केतकी के फूलों से पूजा करने से विशेष रूप से प्रसन्न होते है।

भगवान श्री कृष्ण

महाभारत काल में उल्लेख किया गया है कि कुमुद के पुष्प, पलाश, मालती और वैजंती माला भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने से वह खुश होते हैं। युधिष्ठिर से भी भगवान श्री कृष्ण ने इन्हीं पुष्पों को अर्पित करने के लिए कहा था।

मां सरस्वती

ज्ञान की देवी मां सरस्वती को सफेद और पीले रंग अति प्रिय हैं, इसलिए आप सफेद गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं। कनेर और पीले गेंदे का पुष्प भी मां सरस्वती को अर्पित कर सकते हैं।

भगवान शिव

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र, शमी के फूल अर्पित करना शुभ होता है क्योंकि भगवान शिव को ये फूल काफी प्रिय हैं। हर सोमवार को इन फूलों को भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए। इन फूलों को चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,flowers in worship

मां दुर्गा

मां दुर्गा की पूजा आराधना करते समय गुलाब का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही देवी दुर्गा को बेला और गुड़हल के फूल भी पसंद है। गुलाब के फूलों के साथ बेला और गुड़हल के फूल चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

महाकाली

मां महाकाली को गुड़हल का फूल अति प्रिय है। मान्यता के मुताबिक 108 लाल गुड़हल के फूल अगर माता को अर्पित किया जाता है तो समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शनि देव

कहते हैं अगर शनि खुश है तो आपकी जीवनशैली भी खुशहाल ही रहेगी। इसलिए भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए लाजवंती का पुष्प अर्पित करना चाहिए या उन्हें गहरे रंग का पुष्प अर्पित करें, जिससे कि आपकी सारी बाधा और कष्ट दूर हो सके।

हनुमान जी

हनुमान जी को लाल रंग का फूल चढ़ाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। आप लाल रंग का गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?