न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्यक्ति के स्वभाव और किस्मत को दर्शाती हथेली की उंगलियां, जानें क्या कहती हैं

हस्तरेखा शास्त्र में जिस तरह हथेली में बनी रेखाएं व्यक्ति की किस्मत को व्यक्त करती हैं, उसी तरह हाथों की उंगलियों की बनावट भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 7:41:26

व्यक्ति के स्वभाव और किस्मत को दर्शाती हथेली की उंगलियां, जानें क्या कहती हैं

हस्तरेखा शास्त्र में जिस तरह हथेली में बनी रेखाएं व्यक्ति की किस्मत को व्यक्त करती हैं, उसी तरह हाथों की उंगलियों की बनावट भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आपके हाथों के उंगलियों की व्यवस्था को देखकर यह पता लगाया जा सकता हैं कि जीवन संतुलित रहेगा या परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हर किसी की उंगलियों में आपको अंतर देखने को मिल जाएगा। इसके लिए सबसे पहले हथेली की उंगलियों को फैलाकर देखें कि इनमें झुकाव तो नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में कि कि आपकी उंगली की बनवाट आपके स्वभाव के बारे में क्या कहती है।

झुकी हुई उंगलियां

अगर आपकी उंगलियां झुकी हुई हैं या फिर एक दूसरे की ओर उनका झुकाव है तो समझ जाइए कि आप का स्वभाव बहुत ही लचीला है। खासतौर पर अगर आपके हाथों की सभी उंगलियों का झुकाव मध्यमा यानि बीच वाली उंगली की तरफ है तो यह इस ओर इशारा करता है कि आपके शनि पर्वत का गुण बढ़ा हुआ है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,finger length palmistry

आपका अंगूठा क्या कहता है

अंगूठे का अधिक मोटा होना सही नहीं है, ऐसा व्यक्ति काफी गुस्सैल प्रवृति का होता है। वहीं अंगूठे का चौड़ा नाखून, सही लंबाई और मोटाई होने पर व्यक्ति सही निर्णय लेता है। लोग उनसे राय मांगने भी आते हैं। अगर अंगूठा लंबा है और बाहर की तरफ मुड़ रहा है तो वह आत्मविश्वासी व कार्यकुशल होता है। छोटा और निर्बल अंगूठा व्यक्ति को जीवन में काफी कमजोर और असफल बनाता है।

अनामिका उंगली/रिंग फिंगर

अनामिका उंगली की बनावट में भी आपके स्वभाव की झलक नजर आती है। अगर आपकी रिंग फिंगर सीधी है और उसकी बनावट लंबी है तो समझ जाएं कि आपको धन की कमी कभी नहीं होगी। आप खूब धन कमाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहेगी। अनामिका यानी सूर्य उंगली लंबी है तो वह व्यक्ति कला, संगीत, कविता या फिर लेखन कार्य में सफल होता है। अगर अनामिका उंगली मध्यमा उंगली के बराबर है तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसा व्यक्ति जुए, शराब जैसे गलत कार्यों में संलग्न रह सकता है। वहीं अनामिका छोटी होने पर व्यक्ति को अपने मान-सम्मान के लिए जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,finger length palmistry

तर्जनी उंगली की अवस्था

तर्जनी उंगली अंगूठे के बगल वाली उंगली को कहते हैं। इसकी बनावट भी व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती है। अगर व्यक्ति की तर्जनी उंगली का झुकाव अंगूठे की तरफ ज्याद है तो समझ जाएं कि यह अवस्था बताती है कि व्यक्ति में कितना अहंकार है। वहीं अगर तर्जनी उंगली का झुकाव बीच वाली उंगली यानि मध्यमा की ओर होता है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति खुले मिजाज का है। अगर तर्जनी उंगली मध्यमा उंगली के बराबर है है तो व्यक्ति लोगों को अपना दबदबा बनाकर रखने वाला होता है। मध्यमा उंगली अगर अनामिका उंगली के बराबर हो तो व्यक्ति कई भाषाओं का जानकार और धनवान होता है।

मध्यमा उंगली/बीच वाली उंगली की अवस्था

अपने हाथ की बीच वाली उंगली को गौर से देखें अगर इस उंगली का झुकाव तर्जनी उंगली की ओर ज्यादा है तो समझ जाएं कि व्यक्ति स्वभाव से काफी गंभीर होगा। ऐसा व्यक्ति कोई काम या बात सोच विचार करके ही करता है और जब तक वह स्थिति को समझ नहीं लेता रिएक्ट नहीं करता है। ऐसे व्यक्ति में अहंकार की भावना भी नहीं होती है। वह बेहद सुलझा हुआ इंसान होता है। जिन लोगों की मध्यमा अंगुली सुंदर और उचित लंबाई वाली होती है तो वे लोग समझदार होते हैं। ऐसे लोगों किसी भी काम को बहुत ही अच्छे ढंग से और समझदारी के साथ करते हैं।

कनिष्ठ/छोटी उंगली की अवस्था

आपके हाथ की सबसे छोटी उंगली यानि कनिष्ठ की अवस्था भी बहुत कुछ बयान करती है। अगर आपकी कनिष्ठ उंगली अनामिका उंगली की ओर झुकी हुई है तो समझ जाएं की आपके स्वभाव में स्वार्थ हमेशा प्रबल रहता है। वहीं अगर आपकी कनिष्ठ उंगली हथेली से बाहर की दिशा में जा रही है तो यह आपके लापरवाह होने की ओर इशारा करती है। यह उंगली अगर अनामिका के नाखून वाले ऊपरी पोर तक पहुंचे तो व्यक्ति बुद्धि बल से जीवन में काफी प्रगति करता है। अगर कनिष्ठा काफी छोटी है तो व्यक्ति धन का लालची हो सकता है, ऐसे लोग गलत तरीके से भी धन कमाने के लिए तैयार रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?